{"_id":"58013ef64f1c1b762b28fd12","slug":"morning-flight-from-allahabad-to-delhi-four-days-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद से दिल्ली के लिए चार दिन मिलेगी सुबह की फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद से दिल्ली के लिए चार दिन मिलेगी सुबह की फ्लाइट
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 15 Oct 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
Sharjah to Chandigarh flight
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। इलाहाबाद से नई दिल्ली के बीच हवाई सफर जल्द और सुविधाजनक हो जाएगा। एयर इंडिया इलाहाबाद से नई दिल्ली के बीच सुबह की फ्लाइट एक दिन और बढ़ाने जा रहा है। इसका संचालन 30 नवंबर से शुरू करने की योजना है। अभी तक सप्ताह में तीन दिन इलाहाबाद से नई दिल्ली की फ्लाइट उड़ान भरती है। इसे बढ़ाकर चार दिन करने की तैयारी है। चौथा दिन कौन सा होगा, यह तय होना अभी बाकी है। इसके साथ इस बार ठंड में कोहरे के दौरान फ्लाइट निरस्त करने के बजाए एयर इंडिया की योजना उसे देरी से चलाने की है। इसके लिए योजना तैयार की जा रही है।
अभी तक इलाहाबाद से नई दिल्ली के लिए दोपहर में ही नियमित फ्लाइट है। यह दोपहर में 2.30 बजे उड़ान भरती, जबकि सुबह की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को है। बमरौली एयरपोर्ट से यह फ्लाइट सुबह 9.55 बजे उड़ान भरकर दिन में 11.15 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। एयर इंडिया इस फ्लाइट को चार दिन करने जा रहा है। इसका संचालन 30 नवंबर से शुरू करने की तैयारी है, जो चार मार्च 2017 तक चलेगी। सूत्रों के मुताबिक चौथा दिन कौन सा होगा, इसका शेड्यूल अभी यहां नहीं पहुंचा है। उधर, एयरपोर्ट एथॉरिटी ऑफ इंडिया इलाहाबाद के निदेशक आरएस मिश्रा का कहना है कि नए शेड्यूल में नवंबर के अंत से चार माह तक सुबह की फ्लाइट तीन के बजाए चार दिन चलाई जाएगी। चौथा दिन कौन से होगा, इसकी घोषणा जल्द हो जाएगी।
दूसरी ओर एयर इंडिया इस बार कोहरे के दौरान सुबह उड़ान भरने वाली फ्लाइट को निरस्त करने के मूड में नहीं है। पिछले वर्ष कोहरे के दौरान ज्यादातर सुबह की उड़ान रद्द रही। सूत्रों के मुताबिक कोहरा होने पर सुबह के बजाए फ्लाइट दिन में चलाई जाएगी।