{"_id":"5ed166bf8ebc3e904a74a17a","slug":"more-than-nine-hundred-and-fifty-tests-in-private-pathology-only-three-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट पैथोलॉजी में साढ़े नौ सौ से अधिक जांचें, पॉजिटिव सिर्फ तीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट पैथोलॉजी में साढ़े नौ सौ से अधिक जांचें, पॉजिटिव सिर्फ तीन
Sat, 30 May 2020 01:17 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 30 May 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
corona lab in mln medical college prayagraj
- फोटो : prayagraj
शहर में मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के अलावा कोरोना की जांच करने वाली चार पैथोलॉजी में अब तक साढ़े नौ सौ से अधिक जांच हो चुकी हैं लेकिन. सिर्फ तीन ही पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इसमें दो रिपोर्ट कोर डायग्नोस्टिक सेंटर जबकि एक एसआरएल लैब की है। इनकी रिपोर्ट के आधार पर पॉजिटिव आए लोगों का उपचार किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक जांच एसआरएल लैब में हुई हैं। इसने अब तक कोरोना की चार सौ से अधिक जांच की है। पुष्टि केवल बहरिया की एक युवती में हुई है। वह अल्लापुर स्थित एक निजी अस्पताल में दिखाने गई थी। वहां से उसका स्वाब सैंपल लिया गया था। युवती कोटवा-बनी एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती है।
कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ.ऋषि सहाय ने बताया कि तीन पैथोलॉजी ने कोरोना की अब तक 930 जांच की है। इसमें से 400 जांच एसआरएल लैब ने की हैं। जबकि लाल पैथ लैब ने 202 और पैथ काइंड लैब ने 330 जांच की है। अब तक प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक एसआरएल लैब की एक रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं है। इन लैब की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजी जाती है।
विज्ञापन
कोरोना जांच करने वाली सभी लैब स्वाब सैंपल जांच के लिए सेंट्र्ल लैब भेजते हैं। वहां उसकी जांच होती। जो भी रिपोर्ट आती है। उसे स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया जाता है। पैथ कांइड लैब के साइंटिस्ट अफसर नीरज ने बताया कि उनकी लैब सेंट्र्ल लैब गुड़गांव में है। यहां से स्वाब सैंपल लेकर भेज दिया जाता है। तीन-चार दिनों में रिपोर्ट आ जाती है। जांच के लिए 4500 रुपये लिए जा रहे हैं। यही हाल अन्य तीन लैब का भी है।
यह लैब भी स्वाब सैंपल को गुड़गांव में ही जांच करने के लिए भेजती है। इस लैब में अब तक कितने लोगों ने कोरोना की जांच कराई है। इसका आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है। कोर डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक नितिन ने बताया कि तीन दिनों से ही जांच शुरू हुई थी। पांच नमूनों की जांच की गई थी जिसमें से दो पॉजिटिव आ गए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक जांच एसआरएल लैब में हुई हैं। इसने अब तक कोरोना की चार सौ से अधिक जांच की है। पुष्टि केवल बहरिया की एक युवती में हुई है। वह अल्लापुर स्थित एक निजी अस्पताल में दिखाने गई थी। वहां से उसका स्वाब सैंपल लिया गया था। युवती कोटवा-बनी एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती है।
विज्ञापन
कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ.ऋषि सहाय ने बताया कि तीन पैथोलॉजी ने कोरोना की अब तक 930 जांच की है। इसमें से 400 जांच एसआरएल लैब ने की हैं। जबकि लाल पैथ लैब ने 202 और पैथ काइंड लैब ने 330 जांच की है। अब तक प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक एसआरएल लैब की एक रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं है। इन लैब की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजी जाती है।
विज्ञापन
कोरोना जांच करने वाली सभी लैब स्वाब सैंपल जांच के लिए सेंट्र्ल लैब भेजते हैं। वहां उसकी जांच होती। जो भी रिपोर्ट आती है। उसे स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया जाता है। पैथ कांइड लैब के साइंटिस्ट अफसर नीरज ने बताया कि उनकी लैब सेंट्र्ल लैब गुड़गांव में है। यहां से स्वाब सैंपल लेकर भेज दिया जाता है। तीन-चार दिनों में रिपोर्ट आ जाती है। जांच के लिए 4500 रुपये लिए जा रहे हैं। यही हाल अन्य तीन लैब का भी है।
रिपोर्ट न भेजने के कारण कोर डायग्नोस्टिक हुआ था सीज
कमलानगर निवासी रेलवे कर्मचारी की पत्नी और मुंबई से लौटे बारा के चंदैयावारी गांव के 52 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव देने वाली कोर डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड लैब स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट नहीं भेजती थी। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने उसे सीज कर दिया है। कोर डायग्नोस्टिक लैब की सेंट्र्ल लैब गुड़गांव में है। गुड़गांव की लैब को आईसीएमआर ने मान्यता दे रखी है।यह लैब भी स्वाब सैंपल को गुड़गांव में ही जांच करने के लिए भेजती है। इस लैब में अब तक कितने लोगों ने कोरोना की जांच कराई है। इसका आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है। कोर डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक नितिन ने बताया कि तीन दिनों से ही जांच शुरू हुई थी। पांच नमूनों की जांच की गई थी जिसमें से दो पॉजिटिव आ गए।