फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than five thousand suspects are not conducting investigation in Prayagraj

प्रयागराज में पांच हजार से अधिक संदिग्ध नहीं करा रहे जांच, पुलिस का लेना पड़ रहा सहारा

Mon, 27 Jul 2020 01:06 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
More than five thousand suspects are not conducting investigation in Prayagraj
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi
पुराने शहर के कई मोहल्लों में चिह्नित किए गए संदिग्ध कोरोना संक्रमित जांच से कतरा रहे हैं। इससे इलाके में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। संदिग्ध लोगों को आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सर्वे कर चिन्हित किया है। आंकड़ों के मुताबिक ऐसे लोगों की संख्या पांच हजार से अधिक है इलाके में शनिवार को जांच कराने के लिए पुलिस का भी सहारा लेना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं के मुताबिक अभी बहुत से ऐसे संदिग्ध हैं जिन्होंने अपनी जांच नहीं कराई है। ऐसे लोग जुकाम, बुखार, खांसी, बीपी, शुगर सहित कई बीमारियों से ग्रसित भी हैं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शहर के कीडगंज, मुट्ठीगंज, रानीमंडी, जॉनसनेगंज, कटघर, कल्याणी देवी, नखास कोहना, बेनीगंज, करेली, मीरापुर, सुल्तानपुरभावा, कटघर, बाई का बाग, रामबाग, साउथ मलाका, चंद्रलोक के आसपास, लोकनाथ, भारती भवन और उसके आसपास के मोहल्लों में बड़ी संख्या में लोगों में बुखार, जुखाम, खांसी, सर्दी, बीपी, शुगर आदि बीमारियां हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक संयुक्त सर्वे अभियान चलाया था। अभियान के जरिए ही ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया।
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक ऐसे लोगों की संख्या पांच हजार से अधिक है। इन इलाकों में संक्रमण के खतरे को भांपते हुए स्वास्थ्य विभाग इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के कीडगंज शाखा, बेनीगंज शाखा और डफरिन में तीन स्थानों पर रैपिड एंटीजन टेस्ट जांच करा रहा है।  लेकिन इन स्थानों पर ज्यादा संख्या में लोग जांच कराने नहीं आ रहे हैं। जबकि इसके लिए उन्हें बाकायदा तैयार किया जा रहा है और उन्हें यह बताया जा रहा है कि जांच कराने से कोरोना नहीं हो जाता है। इसके बावजूद लोग मान नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य कर्मियों के पूछने पर कहते हैं कि वह ठीक है उन्हें कोई परेशानी नहीं है। फिलहाल इन इलाकों में रोजाना दो दर्जन से अधिक नए के सामने आ रहे हैं। संक्रमित एक या दो की मौत भी हो रही है। कीडगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर श्रेया पांडे कहती हैं कि मुट्ठीगंज इलाके में आधा दर्जन से अधिक मौत हो चुकी है। वह खुद आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ लोगों के घरों पर जाकर रहीं हैं और जांच कराने के लिए प्रेरित कर रही हैं। इसके बावजूद लोग दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी जानकारी दी गई। शनिवार को कुछ लोगों की जांच कराने के लिए पुलिस का सहारा लेना पड़ा तब लोग घरों से बाहर आए और कीडगंज सेंटर पर जांच कराया गया। 


डॉक्टर श्रेया पांडे ने कहा कि लोग नजरअंदाज कर रहे हैं इसकी वजह से उन्हें दिक्कत भी हो रही है और संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। फील्ड में काम कर रहे मेडिकल ऑफिसर डॉ मिशम जैदी कहते हैं कि लोगों को जांच कराने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। बावजूद इसके लोग जांच से कतरा रहे हैं। जबकि लोगों को खुद ही जांच सेंटरों पर पहुंचकर जांच करानी चाहिए। इससे संक्रमण का खतरा टलेगा और बीमारी को भी हराने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed