{"_id":"667def0ef8205f270303d014","slug":"more-than-800-businessmen-did-not-file-gst-return-will-get-notice-allahabad-news-c-3-1-ald1024-403555-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: 800 से ज्यादा कारोबारियों ने नहीं भरा जीएसटी रिटर्न, मिलेगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: 800 से ज्यादा कारोबारियों ने नहीं भरा जीएसटी रिटर्न, मिलेगा नोटिस
विज्ञापन
जीएसटी रिटर्न नहीं भरने वाले व्यापारियों पर विभाग कार्रवाई कर सकता है। प्रयागराज जोन के फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रयागराज एवं प्रतापगढ़ में बीती तिमाही 800 से ज्यादा व्यापारियों ने अपना रिटर्न नहीं भरा। इसमें सर्वाधिक 504 कारोबारी प्रयागराज के रहे। अब इनको विभाग ने नोटिस भेजने की तैयारी की है।
वाणिज्य कर विभाग विगत कुछ समय से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) के माध्यम से ऐसे व्यापारियों की सूची तैयार करता है, जो रिटर्न नहीं भर रहे हैं। बीते तीन माह के दौरान प्रयागराज जोन के 854 ऐसे व्यापारी रहे, जिन्होंने अपना जीएसटी रिटर्न दाखिल नहीं किया है। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल बताते हैं कि अगर कोई व्यापारी दो बार लगातार रिटर्न नहीं भरता है तो तीसरी बार में उसका जीएसटी नंबर ब्लॉक हो सकता है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज जोन में अब एआई की भी विभाग काफी मदद ले रहा है।
वहीं, दूसरी ओर बताया जा रहा है कि जीएसटी विभाग ऐसे कारोबारियों की जांच में भी लग गया है, जिन्होंने 500 रुपये, 1000 रुपये रिटर्न दाखिल किया है। ऐसे कारोबारियों की भी संख्या काफी है। फिलहाल, विभाग का फोकस उन व्यापारियों पर है जो रिटर्न दाखिल नहीं कर रहे हैं। प्रयागराज में ऐसे व्यापारियों की संख्या 504 है। वहीं, कौशाम्बी, फतेहपुर और प्रतापगढ़ में इस तरह के कारोबारियों की संख्या 350 है। विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन रामकुबेर का कहना है कि जीएसटी रिटर्न दाखिल नहीं करने वालों की जांच की जा रही है। प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी के ऐसे कारोबारियों को नोटिस जारी किए जा सकते हैं। नियम है कि अगर कोई व्यापारी का जीएसटी में पंजीकरण है तो वह रिटर्न जरूर दाखिल करे।