फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   more than 66 percent of bed candidates among successful candidates in assistant teacher recruitment

सहायक अध्यापक भर्ती में सफल अभ्यर्थियों में से 66 फीसदी बीएड के अभ्यर्थी

Thu, 14 May 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
more than 66 percent of bed candidates among successful candidates in assistant teacher recruitment
परिषदीय विद्यालयों के लिए 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में बीएड वालों को मौका दिए जाने से डीएलएड अभ्यर्थियों के अवसर कम हो गए। शिक्षक भर्ती परीक्षा में एक ओर जहां बीएड से 97 हजार (66 फीसदी ) से अधिक दावेदार सफल हुए हैं, वहीं डीएलएड से मात्र 38 हजार ( 26 फीसदी) अभ्यर्थियों को ही सफलता मिली है। डीएलएड अभ्यर्थियों का कहना है कि एनसीटीई की ओर से बीएड अभ्यर्थियों को प्राथमिक विद्यालयों के लिए शिक्षक भर्ती के अर्ह मान लेने से उनके अवसर कम हो गए।
विज्ञापन

प्रदेश में प्रतिवर्ष 2.35 लाख अभ्यर्थी डीएलएड प्रशिक्षण करके निकलते हैं। डीएलएड प्रशिक्षुओं को मात्र प्राथमिक विद्यालयों में ही अवसर मिलता है, वहीं बीएड वालों के लिए माध्यमिक विद्यालयों के साथ कई भर्तियों में मौके मिलते हैं। डीएलएड प्रशिक्षुओं ने सरकार से उनके साथ होने वाले अन्याय को रोकने की मांग की है। उनका कहना है कि वे अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री सहित शिक्षाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। डीएलएड प्रशिक्षु मोर्चा का कहना है कि बीएड वालों को जूनियर टीईटी के जरिए उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मौका दिया जाता रहा है, इससे पहले 2011 में हुई 72825 शिक्षक भर्ती में बीएड को मौका दिया गया था। बीएड पास अभ्यर्थी प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति पाने के बाद माध्यमिक विद्यालयों सहित दूसरे पदों के लिए प्रयास करते रहते हैं, जबकि डीएलएड वालों के पास प्राथमिक विद्यालयों के पद ही एकमात्र विकल्प हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed