फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than 40 thousand consumers of the gas subsidy crisis

40 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं के सामने गैस सब्सिडी का संकट

Sat, 24 Sep 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 24 Sep 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
More than 40 thousand consumers of the gas subsidy crisis
रसोई गैस - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद। जिले में 40 हजार से ज्यादा रसोई गैस उपभोक्ताओं के सामने गैस सब्सिडी का संकट खड़ा हो गया। केंद्र सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आदेश कि अगर गैस सब्सिडी चाहिए तो उपभोक्ता अपने आधार नंबर को बैंक एकाउंट नंबर से लिंक कराना होगा। यह आदेश आए हुए कई माह गुजर चुके हैं बावजूद इसके अब भी इलाहाबाद में 40 हजार से ज्यादा ऐसे रसोई गैस उपभोक्ता हैं जिन्होंने अपने आधार नंबर को बैंक खाते से लिंक नहीं कराया है। 30 सितंबर के बाद ऐसे लोगों को गैस सब्सिडी मिलनी बंद हो जाएगी। 
विज्ञापन

पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा किए गए निर्देश में कहा गया था कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर फार एलपीजी (डीबीटीएल) योजना के तहत जिन लोगों ने रसोई गैस में सब्सिडी पाने के लिए अपने आधार नंबर लिंक नहीं कराये है वे अपने बैंक एकाउंट से आधार कार्ड को लिंक करवा ले। कहा गया है कि जिनके पास आधार कार्ड नहीं है वे 30 सितंबर तक कार्ड बनवाकर उसे बैंक एकाउंट से लिंक करवा ले। कई माह गुजर जाने  के बावजूद जिले में अब भी हजारों की संख्या में ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपने आधार नंबर को बैंक एकाउंट नंबर से लिंक नहीं कराया है। इस तरह के उपभोक्ताओं की संख्या 40 हजार से ज्यादा है। ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के सचिव केपी मिश्र के मुताबिक पेट्रोलियम मंत्रालय के आदेश से स्पष्ट है कि अब बिना आधार लिंक के गैस सब्सिडी नहीं मिलेगी। बैंक खाते से आधार नंबर लिंक कराने की अंतिम तिथि 30 सितंबर मुकर्रर की गई है। इस लिए तय तिथि से पहले लोग आधार नंबर को लिंक करा लें, नहीं तो उन्हें गैस सब्सिडी नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन

इलाहाबाद में है 6.43 लाख उपभोक्ता
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद में रसोई गैस उपभोक्ताओं की संख्या 6.43 लाख से ज्यादा है। इसमें सर्वाधिक उपभोक्ता आईओसी के तकरीबन पांच लाख के आसपास है। शेष उपभोक्ता बीपीसी और एचपीसी के हैं। जिन उपभोक्ताओं ने अपने आधार नंबर लिंक नहीं कराए हैं उसमें अधिकांश आईओसी के ही उपभोक्ता है। उनकी संख्या तकरीबन 35 हजार से आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed