फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Moon will show on Tuesday, then Eid on Wednesday

मंगलवार को चांद दिखा तो ईद बुधवार को होगी

Tue, 05 Jul 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 05 Jul 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
Moon will show on Tuesday, then Eid on Wednesday
-ईद के करीब आते ही बाजार में चहल पहल बढ़ गई हैं, सोमवार को रोशनबाग बाजार में खरीदारी को जुटी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
माहे मुकद्दस रमजान बीतने के साथ अब बस, ईद के चांद का इंतजार है। मंगलवार को चांद दिखा तो ईद बुधवार को होगी। ऐसा नहीं हुआ तो पूरे तीस रोजों के बाद ईद बृहस्पतिार को मनाई जाएगी, वैसे मंगलवार को चांदरात होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सुन्नी मरकजी रुयते हिलाल कमेटी कदीम के शहर काजी मुफ्ती शफीक अहमद शरीफी ने तमाम मुसलमानों से 29 रमजान यानी मंगलवार, 05 जुलाई को ईद का चांद देखने का एहतिमाम करने की गुजारिश की है। कहा, चांद नजर आने पर निम्नलिखित नंबरों पर सूचना दें और इन्हीं नंबरों पर चांद की जानकारी भी हासिल करें।  ये मोबाइल नंबर 9335155358 या 7897183383 हैं। 
विज्ञापन


किन्हीं दो मुसलमानों की ओर से चांद देखने के बाद उन्हें जामा मस्जिद जाकर शहादत देनी होगी। उनकी शहादत से मुतमइन होने के बाद शहर काजी ईद का ऐलान करेंगे। शहर काजी के मुताबिक ईद के चांद की तस्दीक के लिए कानपुर, वाराणसी, गोंडा, फैजाबाद, लखनऊ, रायबरेली, फतेहपुर आदि जिलों में भी नुमाइंदे भेजे गए हैं। मंगलवार को लोग ऊंचे मकानों की छतों से चांद देखने की कोशिश करेंगे। इसके लिए जामा मस्जिद चौक में दूरबीन आदि का इंतजाम भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरकजी मजलिसे रुयते हिलाल कमेटी जामा मस्जिद शाह वसीउल्लाह की ओर से भी तमाम मुसलमानों से मंगलवार, 05 जुलाई को ईद का चांद देखने की अपील की गई है। सचिव डॉ.अहमद मकीन ने चांद दिखने पर मोबाइल नंबर 9919019660 पर राबता कायम करने की अपील की है। शिया जामा मस्जिद चक के इमाम जुमा व जमात सैयद हसन रजा ने तमाम रोजेदारों से मंगलवार को ईद का चांद देखने की अपील की है। चांद दिखाई देने पर उन्होेंने 9451051269 पर राबता कायम करने के लिए कहा है।

कब कहां होगी ईद की नमाज
जामिया दारुस्सलाम मस्जिदे आयशा जेके आशियाना, पौने आठ
मस्जिद फातिमा, अफजलुल मदारिस, करेलाबाग साढ़े सात 
जामा मस्जिद हजरत शाह वसीउल्लाह,रोशनबाग /9.30 बजे
मस्जिद दाऊद, मिनहाजपुर/8.45 बजे
मस्जिद अब्दुल्ला, काटजू रोड/8.30 बजे
मस्जिद अबूबकर, करेली/7.00 बजे
मस्जिद दोंदीपुर/8.30 बजे
मस्जिद गढ़ीकला/9.00 बजे
मस्जिदे आजम अतरसुइया/8.30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed