फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Money power and nepotism no longer work in jobs, jobs are being given on the basis of merit

Prayagraj : नौकरियों में अब नहीं चलता धन बल एवं भाई भतीजा वाद, योग्यता से मिल रही नाैकरी

Thu, 27 Mar 2025 07:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Mar 2025 07:04 PM IST
सार

योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर जिला पंचायत सभागार में आयोजित तीन दिनी समारोह के समापन कार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सुशासन, सुरक्षा और विकास कार्यों पर चर्चा की।

विज्ञापन
Money power and nepotism no longer work in jobs, jobs are being given on the basis of merit
जिला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर जिला पंचायत सभागार में आयोजित तीन दिनी समारोह के समापन कार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सुशासन, सुरक्षा और विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने अलग-अलग विभाग के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिए। मंत्री ने कहा कि नौकरियों में अब भ्रष्टाचार, धन बल एवं भाई भतीजा वाद नहीं चलता। सभी धर्म और जाति के लोगों को योग्यता के आधार पर नौकरी मिलती है। विभिन्न योजनाओं का लाभ भी सभी को मिल रहा है। इसमें धर्म और जाति नहीं देखी जाती।

विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि पहले माफिया एवं गुंडा तंत्र हावी था। लोग खुद को असुरक्षित महसूस करते थे लेकिन 2017 के बाद सभी माफिया ठिकाने लग गए। महिलाएं, बेटियां रात में भी आ-जा रही हैं। इन आठ वर्षों में प्रदेश ने हर क्षेत्र में विकास किया है। एक्सप्रेस वे, सड़कों का निर्माण, धार्मिक पर्यटन, उद्योग हर क्षेत्र में प्रदेश आगे बढ़ा है और आज यह भारत का ग्रोथ इंजन बन गया है।

विज्ञापन

इससे पहले मंत्री ने जिला पंचायत परिसर में लगी सूचना विभाग की प्रदर्शनी तथा कई अन्य विभागों के स्टालों को देखा। उन्होंने चार गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। राजकीय ममता विद्यालय कौड़िहार के 10 बच्चों को एमआर टूल किट, माटीकला बोर्ड के तीन लाभार्थियों को इलेक्ट्रानिक पगमिल, कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के आठ लाभार्थियों को ओ-लेवल प्रमाण पत्र, पांच लाभार्थियों को ओडीओपी टूल किट प्रदान किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत 12, एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनी योजना के तहत एक लाभार्थी को डेमो चेक प्रदान किया। तीन निराश्रित बाल श्रमिकों को छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के सात, मुख्यमंत्री अभ्युदय के पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। उत्कृष्ट कार्य के लिए मंत्री ने जनपद स्तरीय 15 अफसरों, सिविल डिफेंस एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंत्री ने 27 शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया। इस मौके पर डीप गर्ल्स विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ.अजल पाल शर्मा, सीडीओ गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed