फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Money collection will also be done with coupons of ten and hundred rupees

दस और सौ रुपए के कूपन से भी अब होगा धन संग्रह

Thu, 28 Jan 2021 01:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Jan 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Money collection will also be done with coupons of ten and hundred rupees
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए अब दस और सौ रुपये के कूपन से भी धन संग्रह होगा। इसकी शुरूआत एक फरवरी से होगी। इस दौरान माघ मेला स्थित विश्व हिंदू परिषद के शिविर में भी पांच काउंटर के माध्यम से धन संग्रह होगा। पहले यह अभियान 25 जनवरी से शुरू होना था, लेकिन अब यह अभियान संघ विचार के पदाधिकारियों की बैठक के बाद एक फरवरी से शुरू करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन


दरअसल मकर संक्रांति के अवसर पर ही प्रयागराज में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण धन संग्रह अभियान की शुरूआत हुई। इस अभियान में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सिद्धार्थ नाथ सिंह, सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी, सांसद केशरी देवी आदि भी शिरकत कर चुके हैं। अभी एक हजार के कूपन या फिर उससे ज्यादा का धनराशि के लिए रसीद के माध्यम से ही धन संग्रह किया जा रहा है। लेकिन अब दस और सौ रुपये के कूपन से धन संग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके पूर्व 31 जनवरी को संघ विचार परिवार के सदस्यों ने प्रयागराज में ही एक लाख से ज्यादा लोगों से संपर्क करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वहीं दूसरी ओर बुधवार को यात्रिक होटल सिविल लाइंस में संघ विचार परिवार की ओर से धन संग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए अपनी समर्पण निधि अर्पित की। यहां संघ परिवार के गजेंद्र , शिवकुमार, विभाग प्रचारक श्रीकृष्णचंद्र, प्रमोद सिंह, विनय पांडेय आदि मौजूद रहे। इसके अलावा  निधि समर्पण अभियान में शहर के अन्य इलाकों में भी लोगों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed