{"_id":"a2502237f475ea76718b387a666a7748","slug":"money-already-holi-diwali-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ही मनी होली, दिन में दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ही मनी होली, दिन में दिवाली
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sun, 15 Feb 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
विश्वकप में भारत-पाकिस्तान के मैच का परिणाम जैसे ही भारत की झोली में आया, पहले से मूड बना रहे शहरी जश्न में डूब गए। खुशी में लोग सड़कों पर निकल आए। जगह-जगह जमकर आतिशबाजी हुई और यह सिलसिला रुक-रुक कर रात तक जारी रहा। मीरापुर, रसूलपुर, मुट्ठीगंज बड़ा चौराहा, जानसेनगंज, कर्नलगंज सहित शहर के तमाम मोहल्लों में जमकर आतिशबाजी हुई तो अबीर-गुलाल लगाकर लोगों ने जश्न मनाया। सुलेम सराय व्यापार मंडल और नमस्ते भारत की ओर से राहुल, मंटू, धर्मचंद जायसवाल, अमित कुमार गुप्ता ‘रिंकू’ आदि ने बैंडबाजे के साथ जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया।
युवाओं ने डीजे पर जमकर डांस किया। मैच देखने के लिए रविवार को लोग पूरे दिन टीवी के सामने डटे रहे और ज्यादातर मोहल्लों में बिजली ने भी उनका साथ दिया। रविवार की छुट्टी पर भारत-पाक का मैच होने से इसका मजा कई गुना हो गया। पूरे दिन सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जो टीवी पर मैच का लुत्फ नहीं उठा सके , वे इंटरनेट पर लगातार स्कोर जानते रहे।
भारत-पाकिस्तान के बीच विश्व कप का चौथा और हाई वोल्टेज मुकाबला रविवार सुबह नौ बजे शुरू हुआ। भारतीय खिलाड़ी जब मैदान में चौकों-छक्कों की बरसात करते, मैच देख रहे दर्शकों का उत्साह कई गुना बढ़ा जाता। सिविल लाइंस, कटरा, कर्नलगंज, तेलियरगंज, चौक, जानसेनगंज, रामबाग, बैरहना सहित शहर के कई बाजारों में चाय-पान, नाई आदि की दुकानों पर लोग जमे रहे जबकि बाकी दुकानों पर सन्नाटा ही दिखा। टीवी से दूर रहने वाले मोबाइल पर मैसेज या व्हाट्सएप पर बदलते स्कोर की जानकारी लेते रहे।