फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Modi Yogi government women are emerging as strong bjp Leader Saroj Pandey said

सरोज पांडेय बोलीं : मोदी, योगी सरकार में महिलाएं अबला नहीं, सबला बनकर उभर रहीं

Fri, 19 Nov 2021 10:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Nov 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Modi Yogi government women are emerging as strong bjp Leader Saroj Pandey said
Prayagraj News : एमएनएनआईटी में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम में मौजूद राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय। - फोटो : प्रयागराज

राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सरोज पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र में मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार में महिलाएं अबला नहीं, बल्कि सबला बनकर उभर रहीं है। पूर्व सपा और बसपा सरकार में महिलाओं का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया था लेकिन अब योगी सरकार में गुंडों की जगह जेल है। उन्होंने यह बातें मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) मे आयोजित कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कहीं।

विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य ने इस दौरान पीएम मोदी और सीएम योगी द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई तमाम योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि महिलाओं की पीड़ा को समझते हुए और उनके सम्मान की रक्षा के लिए घर-घर शौचालय योजना शुरू की गई। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के कारण महिलाओं की जन्म दर में सुधार हुआ है। राजनीति के क्षेत्र में भाजपा में ही महिलाओं के अधिकार सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


केंद्र के साथ राज्य में भी कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी महिलाओं के पास है। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार में महिलाएं देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने में भी अपना योगदान दे रही हैं। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद गीता शाक्या ने कहा कि महिला शब्द का अर्थ है ममता, हिम्मत और लज्जा। यही महिलाओं का गहना भी है। इस गहने की रक्षा का कार्य भाजपा की डबल इंजन की सरकार कर रही है। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत वंदे मातरम गीत के साथ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, राजेश केसरवानी, काशी क्षेत्र की अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, कविता यादव त्रिपाठी, शशि वार्ष्णेय, आभा सिंह, शिखा रस्तोगी, आकांक्षा सोनकर, सविता मिश्र, आरती अग्रवाल, रंजना गुलाटी, माया द्विवेदी, वंदना सिंह आदि मौजूद रही। कार्यक्रम में जीजीआईसी की छात्राओं ने अतिथियों के स्वागत का स्वागत अपने बैंड के माध्यम से किया। 


कमल शक्ति संवाद में सम्मानित हुई महिलाएं 
एमएनएनआईटी में आयोजित कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम में समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिला मीडिया महिला मोर्चा चंद्रा अहलूवालिया ने बताया कि इस दौरान स्मृति शांगलू, अनामिका सिंह, विभा मिश्रा, अर्चना सिंह, प्राची शर्मा, अल्पना डे, रुचि मिश्र आदि को सम्मानित की गईं। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed