{"_id":"5c72fcdfbdec2229c12b99ff","slug":"modi-used-to-wear-rudraksh-s-garland-orbiting-triveni-took-11-drops","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने रुद्राक्ष की माला पहन की त्रिवेणी की परिक्रमा, लगाईं 11 डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी ने रुद्राक्ष की माला पहन की त्रिवेणी की परिक्रमा, लगाईं 11 डुबकी
Mon, 25 Feb 2019 01:51 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
modi
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धा-विश्वास और मंगल कामनाओं की महिमा से मंडित संगम तट पर रविवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को जता दिया कि भारतीय सांस्कृतिक परंपरा का मान उनके सिर-माथे पर है। पीएम के भीतर का संन्यासी यहां कुछ देर के लिए साधना और ध्यान में जब लीन हुआ तब लोग देखते रह गए। उन्होंने पावन त्रिवेणी की धारा के बीच परिक्रमा करते हुए 11 डुबकी लगाईं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर बाद 3:30 बजे संगम पहुंचे। चेंजिंग रूम में सबसे पहले उन्होंने कपड़े बदले। स्लेटी रंग का कुर्ता-पायजामा पहने जब वह संगम स्नान के लिए निकले तो उनके गले में रुद्राक्ष के बड़े मनकों की माला सुशोभित हो रही थी। संगम नोज पर एक तरफ पीएम डुबकी लगाने के लिए उतरे, वहीं दूसरी ओर पश्चिमी हिस्से में देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं का गोता पहले से लग रहा था।
पीएम बीच संगम कुछ देर के लिए ध्यानमग्न नजर आए। उन्होंने त्रिवेणी की परिक्रमा करते हुए 11 बार डुबकी लगाई। इसके बाद रुद्राक्ष की दूसरी माला से उन्होंने जाप भी किया। फिर, वह बाहर निकल कर चेंजिंग रूम में गए और दोबारा गेरुआ रंग के कुर्ता-सदरी में शाल ओढ़े बाहर आए।
विज्ञापन
तब उनके और सीएम योगी आदित्यनाथ के वस्त्र एक जैसे लग रहे थे। तीर्थराज प्रयाग के प्रधान तीर्थ पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा संगम का किनारा गूंज रहा था। पूजा के आसन पर जब पीएम बैठे और पुरोहितों ने संकल्प कराना शुरू किया तब केशवाय नम:, माधवाय नम: गोविंदाय नमो नम: ... का पवित्री मंत्र पीएम खुद बोलने लगे। कुश की पैंती उनको पहनाई गई। इसके बाद विधि-विधान से उन्होंने त्रिवेणी की पूजा की। इस दौरान पीएम ने गंगा को चुनरी भी चढ़ाई। पुष्प, अक्षत, रोली, चंदन, फल, मिष्ठान सुगंध भी अर्पित किया। यहां प्रधानतीर्थ पुरोहित प्रदीप पांडेय, दीपू मिश्रा, सौरभ मिश्रा, ऋषभ शर्मा, गुरु प्रसाद शर्मा, आदित्यनाथ पांडेय, सौरभ तिवारी मंत्रोच्चार कर रहे थे। पूजा के बाद पीएम ने त्रिवेणी का दुग्धाभिषेक किया और आरती उतारी। उनके साथ सीएम और प्रदेश अध्यक्ष भी आरती कर रहे थे। इसके बाद पीएम उठे और एक-एक पुरोहितों के पास पहुंचे और सभी को अपने हाथ से दक्षिणा भी दी।
स्नान-पूजा-आरती के बाद प्रधानमंत्री ने तीर्थपुरोहितों से कुंभ की दिव्यता-भव्यता, श्रद्धालुओं के स्नान-ध्यान और सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली। उनके अनुभवों को जाना। प्रधान तीर्थ पुरोहित प्रदीप पांडेय के अनुसार उन्होंने पीएम को कुंभ की भव्यता से अवगत कराया। पीएम को बताया कि जैसी उन्होंने परिकल्पना की थी, कुंभ वैसा ही हुआ। देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालु पहली बार निर्बाध स्नान कर खुशी से अपने घरों को रवाना हुए। इस पर पीएम मुस्कुरा पड़े और पुरोहित से पूछा कि अपना यूपी मजबूत है न? इस पर पुरोहितों ने कहा कि हर तरफ सराहना हो रही है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था।
संगम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यादगार लम्हें बिताए। पूजा-ध्यान के बाद वह सेल्फी प्वाइंट पर जाना नहीं भूले। पहले उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के साथ फोटो खिंचावाई। इसके बाद तीर्थपुरोहितों को अपने पास बुला लिया। सेल्फी प्वाइंट के सामने पुरोहितों के साथ भी पीएम ने फोटो खिंचवाई। फिर सबका अभिवादन स्वीकार करते हुए निकल पड़े।
पीएम नरेंद्र मोदी संगम में जबतक डुबकी लगाते रहे, तबतक वहां मोदी-मोदी का शोर गूंजता रहा। संगम नोज के सुरक्षा घेरे के बाहर स्नान कर रही भीड़ मोदी के साथ भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लगा रही थी।