{"_id":"58a20c804f1c1b0944d8402f","slug":"modi-in-andawa","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 को अंदावा में होगी पीएम मोदी की सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 को अंदावा में होगी पीएम मोदी की सभा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 14 Feb 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
सेतु भारतम् परियोजना कार्यक्रम में प्रधानमंत्री
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा 20 फरवरी को होगी। पीएम की सभा इस बार शहर में नहीं, बल्कि अंदावा स्थित संत निरंकारी मंडल के प्रांगण में होगी। सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रैली स्थल का जायजा लिया। उन्होंने अंदावा गेस्ट हाउस में पीएम मोदी की रैली को लेकर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी की।
बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि रैली को लेकर पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता तैयारी शुरू कर दें। बैठक में काशी क्षेत्र के महामंत्री रामचंद्र मिश्र ने इलाहाबाद के नगर, गंगापार एवं यमुनापार जिलाध्यक्षों से रैली में अपेक्षित भीड़ जुटाने के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा। बैठक की अध्यक्षता गंगापार अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी ने की। इस दौरान नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, यमुनापार अध्यक्ष शिवदत्त पटेल, रमाशंकर शुक्ल, जर्नादन प्रसाद मिश्र, अश्वनी कुमार द्विवेदी, कविता पटेल, गिरिजाशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
भाजपा के स्टार प्रचारकों के आने का क्रम मंगलवार से हो रहा है। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र मंगलवार को इलाहाबाद पहुंचेंगे। भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता के मुताबिक कलराज मिश्र शाम चार बजे लोकनाथ जाएंगे। इसके बाद वे शाम छह बजे प्रीतम नगर स्थित दुर्गापूजा पार्क में भी एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू बुधवार 15 फरवरी को झलवा चौराहे के पास कालिंदीपुरम में शाम छह बजे एक चुनावी सभा संबोधित करेंगे। 18 फरवरी को स्मृति ईरानी के भी आने का कार्यक्रम बन रहा है।