{"_id":"57a1042c4f1c1bf7702b98fe","slug":"model-shop-in-civil-lines-including-three-showrooms-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल लाइंस में मॉडल शॉप समेत तीन शोरूम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल लाइंस में मॉडल शॉप समेत तीन शोरूम सील
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 03 Aug 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
शोरूम सील
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस में ज्यादातर व्यावसायिक इमारतों, रेस्टोरेंट में पार्किंग तो है लेकिन उसका भी व्यावसायिक इस्तेमाल हो रहा है। मंगलवार को एडीए और नगर निगम के अफसर स्ट्रैची रोड और एलगिन रोड पर 23 पार्किंग स्थल खुलवाए गए। स्ट्रैची रोड पर एक रेस्टोरेंट की पार्किंग में खोले गए अतिरिक्त रेस्टोरेंट का पता चला। इसके संचालक को पार्किंग खोलने की हिदायत दी गई। इसके कई भवनों में पार्किंग खाली कराने के साथ कपड़े, फर्नीचर शोरूम, मॉडल शॉप सील की गई, जबकि कई दुकानों बाहर अतिक्रमण हटाया गया।
संयुक्त दस्ता एडीए के जोनल अधिकारी आलोक पांडेय के नेतृत्व में दिन में स्ट्रैची रोड पहुंचा। यहां सबसे पहले विशाल मेगामार्ट की जांच की गई। इसकी पार्किंग में गाड़ियों की जगह माल भरा। इसके ठीक सामने व्यावसायिक एवं आवासीय बहुमंजिला इमारत की पार्किंग भी गोदाम के रूप में मिली। दस्ते ने दोनों इमारतों में पार्किंग खाली कराई। इसके बाद दस्ता बगल में ब्रयू मास्टर रेस्टोरेंट पहुंचे और पार्किंग दिखाने को कहा। यहां पार्किंग में भी रेस्टोरेंट खोल दिया गया था। अफसरों के पार्किंग में पहुंचने के पहले आनन-फानन में वहां से कुर्सी-मेज आदि हटाकर चार-पांच बाइक खड़ी कर दी गई। अफसरों को मौके पर कई लोग प्लेट लेकर खड़े होकर खाना खाते मिले। जेडओ ने पार्किंग खोलने का आदेश दिया। इसके लिए संचालक से शपथ पत्र भी लिया गया।
दस्ते ने यहां कपड़े के शोरूम, फर्नीचर शोरूम को भी सील कर दिया। साथ ही दुकानों के आगे अतिक्रमण हटाया। इसके बाद दस्ता एलगिन रोड पहुंचा और हाटस्टफ चौराहा के पास मॉडल शॉप सील की। जेडओ ने बताया कि मॉडल शॉप में अवैध निर्माण कराया गया था। कार्रवाई में 20 गुमटी, रोड साइड अस्थाई जलपान की दुकानें, वाहन रिपेयरिंग सेंटर, जनरेटर हटाने के साथ तीन दुकानों के बाहर रैंप के स्थान पर बनी सीढ़ियां तोड़ीं। कार्रवाई में जेई अनिल कुमार, जयशंकर सिंह, बीआई एसपी सिंह, आरएन आजाद, योगेंद्र राय, राम सूरत सिंह, विजय शंकर पांडेय, निगम के अतिक्रमण निरीक्षक पीयूष मोहिले समेत अतिक्रमण दस्ता, सिविल लाइंस थाने की पुलिस, पीएसी शामिल थी।