फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mobile numbers of more than a dozen detainees released on parole found closed

पैरोल पर रिहा एक दर्जन से ज्यादा बंदियों के मोबाइल नंबर बंद, जेल प्रशासन मुश्किल में

Sat, 05 Dec 2020 12:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mobile numbers of more than a dozen detainees released on parole found closed
mobile - फोटो : getty images
नैनी सेंट्रल जेल से पैरोल पर रिहा 39 सजायाफ्ता बंदियों में 20 ने तो जेल में आमद करा ली है, लेकिन अभी भी 19 बंदी वापस नहीं लौटे हैं। उनको जेल में वापस लाने के लिए जेल प्रशासन की ओर से संबंधित जिलों के पुलिस कप्तान को पत्र भेजा गया है। इस बीच सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इनमें से एक दर्जन से ज्यादा बंदियों के मोबाइल नंबर ही गलत पाए गए। जिससे पुलिस और जेल प्रशासन दोनों परेशान हैं। अब इन बंदियों के वारंट पर दर्ज पते के आधार पर इन्हें खोजा जा रहा है। हालांकि जेल प्रशासन यह मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


बताते चलें कि कोरोना संक्रमण के दौरान संभावित सात साल तक की सजा पाने वाले 39 सजायाफ्ता बंदियों को मार्च- अप्रैल में आठ हफ्ते की पैरोल पर रिहा किया गया था। इन बंदियों की दो बार आठ-आठ हफ्ते की पैरोल बढ़ी। 20 नवंबर को शासन से आदेश आया कि पैरोल पर रिहा बंदियों को तीन दिन के अंदर वापस जेल लाया जाए।
विज्ञापन


इसके बाद जेल प्रशासन की ओर से सभी 37 कैदियों को टेलीफोन व अन्य संशाधनों के जरिए सूचित करके 21 से 23 नवंबर के बीच जेल से सरेंडर करने का आदेश पहुंचने लगा। जेल प्रशासन के मुताबिक अब तक कुल 39 बंदियों में से 20 वापस आ चुके हैं। 19 बंदी नहीं आए हैं। उनको वापस लाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो इस दौरान पता चला कि एक दर्जन से ज्यादा बंदियों ने जो मोबाइल नंबर जेल रिकार्ड में दर्ज कराया था, वो या तो बंद हैं, या फिर स्थाई रूप से सेवा में नहीं हैं। जिससे जेल प्रशासन को उनसे संपर्क करने में दिक्कत आ रही थी। इसके लिए जेल प्रशासन ने इन कैदियों के जिलों की पुलिस कप्तान को पत्र भेजकर इनके वारंट पर दर्ज पते पर पुलिस भेजकर उन्हें जेल में हाजिर कराने को कहा है। इनमें चित्रकूट, कौशांबी, बांदा और प्रयागराज के सजायाफ्ता बंदी हैं।


पैरोल पर रिहा बंदियों की वापसी कराई जा रही है। अब तक 20 बंदी वापस आ चुके हैं। बाकी बचे बंदी भी जल्द जेल में वापस आ जाएंगे। मोबाइल नंबर बंद होना कोई अपराध नहीं है। कई बार जो नंबर यहां लिखा होता है, वह रिचार्ज न होने की वजह से बंद हो गया होता है। हम मोबाइल नंबर के जरिए नहीं वारंट पर दर्ज पते के जरिए इन कैदियों की वापसी कराना सुनिश्चित कर रहे हैं। पीएन पांडेय, वरिष्ठ जेल अधीक्षक, नैनी सेंट्रल जेल, प्रयागराज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed