फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MNNIT news

ब्लॉकचैन से अनुसंधान नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा

Wed, 18 Sep 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
MNNIT news
MNNIT news
एमएनएनआईटी में एआईसीटीई और अटल योजना के तहत ब्लाकचैन पर कार्यशाला
विज्ञापन

प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में एआईसीटीई और भारत सरकार के अटल योजना के तहत युवाओं को ब्लॉकचैन के बारे में जानकारी दी गई। ब्लॉकचैन में युवा पीढ़ी के साथ संकाय के शिक्षकों एवं तकनीशियनों को प्रशिक्षित करने के लिए पूरे कार्यक्रम को डिजाइन किया गया है। इसका उद्देश्य तकनीकी शिक्षा और देश में अनुसंधान नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देना है। 16 से शुरू होकर 20 सितंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में समन्वयक प्रो. जीपी साहू ने अटल योजना और उसके उद्देश्य के बारे में बताया।

प्रो. जीपी साहू बताया कि दूसरा अटल कार्यक्रम आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर संस्थान की ओर से दिसंबर में होगा। संस्थान के कार्यवाहक निदेशक प्रो.एमएम गोरे ने प्रतिभागियों को ब्लॉकचेन और इसके अनुप्रयोग क्षेत्रों के बारे में बताया। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ क्रिप्टो मुद्रा और बहुचर्चित विषय बिटकॉइन के बारे में भी चर्चा की। एमएनएनआईटी कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष प्रो एके सिंह और ट्रिपलआईटी इलाहाबाद के डॉ.एस वेंकटेशन ने ब्लॉकचेन के अवलोकन और ब्लॉकचेन के लिए क्रिप्टो मुद्रा के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में 48 प्रतिभागियों ने भागीदारी की। प्रतिभाग करने वालों में एमएनआईटी जयपुर, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, इग्नू, ट्रिपलआईटी इलाहाबाद, सेबी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed