{"_id":"5dc70d948ebc3e5af0351b2a","slug":"mnnit-alumni-meet-2019-allahabad-news-ald25974892","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनत करने वालों को रोजगार की कमी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनत करने वालों को रोजगार की कमी नहीं
विज्ञापन
MNNIT alumni meet 2019
- फोटो : CITY DESK
एमएनएनआईटी के ‘वैश्विक पुराछात्र सम्मेलन’ में रेलवे बोर्ड के सदस्य ने छात्रों से साझा किए अनुभव
चार अवकाश प्राप्त प्रोफेसर के साथ ‘दोस्ती के 50 वर्ष’ के तहत गोल्डेन जुबली बैच के छात्रों का सम्मान
प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के ‘वैश्विक पुराछात्र सम्मेलन’ का शनिवार को रंगारंग शुभारंभ हुआ। समारोह में 2018 के पुराछात्र सम्मेलन के बाद अवकाश ग्रहण करने वाले संस्थान के चार शिक्षकों प्रो. एसएन पांडेय, प्रीे. नीरज बनर्जी, प्रो. अरविंद अग्रवाल एवं प्रो. एसके पोद्दार को सम्मानित किया गया। साथ ही 1969 के गोल्डेन जुबली बैच के पुराछात्रों को ‘दोस्ती के 50 वर्ष’ के तहत, 1984 के कोरल सालगिरह बैच और 1994 के सिल्वर जुबली बैच के पुराछात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्थान की तीन पीढ़ी के लगभग 400 पुराछात्र एक छत के नीचे जुटे और यादें ताजा कीं।
सम्मेलन का शुभारंभ करने के बाद संस्थान के 1981 बैच के पुराछात्र एवं रेलवे बोर्ड के सदस्य राजेश तिवारी ने कहा कि मेहनत करने वालों के लिए रोजगार की कमी नहीं है। अपने अनुभव साझा करने साथ उन्होंने छात्रों से कहा कि ऐसे अवसर हमें एक साथ, एक मंच पर आने को प्रेरित करते हैं। उन्होंने छात्रों को स्टार्टअप अवसरों से लाभ उठाने की सलाह दी। संस्थान प्रशासन का इस बात के लिए धन्यवाद किया कि उनको पुराछात्रों से मिलने का मौका दिया।
विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश जल निगम में निर्माण एवं डिजाइन विभाग (सीएंडडीएस) के निदेशक गुलाब चंद्र दुबे ने कहा कि जीवन कम जटिल है, अच्छी आदतें और कड़ी मेहनत ही आपको सफल होने और जीतने के लिए प्रेरित करते हैं। दूसरे विशिष्ट अतिथि यूएई में मशरिक बैंक के ग्रुप हेड आपरेशन एंड टेक्नोलॉजी संदीप चौहान ने भविष्य की चुनौतियों के समाधान के लिए संस्थान के छात्रों और टेक्नोक्रेट से आगे आने की अपील की। निदेशक एवं पुराछात्र संगठन के अध्यक्ष प्रो. राजीव त्रिपाठी ने पुराछात्रों का संस्थान की ओर से स्वागत किया।
विज्ञापन
उन्होंने पुराछात्रों से संस्थान के विकास में निरंतर संवाद बनाए रखने की अपील की। सम्मेलन के सलाहकार एवं डीन (आईआरजी) प्रो. एके सिंह ने कहा कि सम्मेलन छात्रों की तीन पीढ़ियां एक छत के नीचे मौजूद हैं। सम्मेलन में प्रो. एलके मिश्र, डॉ. संजीव राय, प्रो.केएन पांडेय, प्रो.एमएम गोरे, प्रो. गीतिका, प्रो. विजय भदौरिया, प्रो. तनुज नंदन, डॉ. आशीष सावकर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र मौजूद रहे। धन्यवाद संगठन के सचिव डॉ संजीव राय ने किया।
डॉ. मुकुल शुक्लपुराछात्र संघ के उपाध्यक्ष चुने गए
एमएनएनआईटी के ‘वैश्विक पुराछात्र सम्मेलन’ के दौरान पुराछात्र संघ का चुनाव हुआ। अध्यक्ष पदेन निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी के होने के चलते इस पद कोई चुनाव नहीं हुआ। चुने गए पदाधिकारियों में मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. मुकुल शुक्ल को उपाध्यक्ष-1, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के कृष्ण कुमार अग्रवाल को उपाध्यक्ष-2, मेकेनिकल की ही डॉ. वंदना अग्रवाल को सचिव, जीआईएस सेल के डॉ. रामजी द्विवेदी को संयुक्त सचिव, मेकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रेम प्रकाश को संयुक्त सचिव-2, मेकेनिकल इंजीनियरिंग के धर्मेंद्र कुमार शुक्ल को कोषाध्यक्ष चुना गया।
डॉ. प्रवीन कुमार अग्रवाल, सीबी सिंह, सिद्धार्थ चित्रांशी, रवि प्रकाश तिवारी, मिलिंद देवीदास, रमेश चंद्र मौर्य, सुधीर कुमार झा, मोहन कुमार, सुभाष चंद्र चुघ, सुनील कुमार गुप्ता, डॉ. रूपेश कुमार देवांग को सदस्य चुना गया।

MNNIT alumni meet 2019- फोटो : CITY DESK