{"_id":"62a0ed536a26ce7afd661a73","slug":"mlc-election-keshav-is-the-only-leader-of-prayagraj-who-will-become-mlc-for-the-second-time-in-a-row","type":"story","status":"publish","title_hn":"mlc election : केशव प्रयागराज के एकमात्र नेता जो लगातार दूसरी बार बनेंगे एमएलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
mlc election : केशव प्रयागराज के एकमात्र नेता जो लगातार दूसरी बार बनेंगे एमएलसी
Thu, 09 Jun 2022 12:11 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:11 AM IST
सार
केशव मौर्य भाजपा के बड़े नेताओं में शुमार हैं। भाजपा में पिछड़ी जाति के सबसेे बड़े नेता माने जाते हैं। उनके राजनीतिक सफर पर गौर करें तो सपा लहर के दौरान वह अपने गृह जनपद कौशांबी की सिराथू सीट से पहली बार विधायक बने।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को विधान परिषद भेजा जाएगा या नहीं, उन कयासों पर बुधवार को विराम लग गया। पार्टी द्वारा उन्हें दोबारा विधान परिषद भेजे जाने की खबर मिलने के बाद संगम नगरी में भाजपाइयों ने अपनी खुशी का इजहार मिठाई बांटकर किया। खास बात यह है कि केशव प्रयागराज के ऐसे एकमात्र नेता है जो लगातार दो बार एमएलसी बनेंगे।
विज्ञापन
केशव मौर्य भाजपा के बड़े नेताओं में शुमार हैं। भाजपा में पिछड़ी जाति के सबसेे बड़े नेता माने जाते हैं। उनके राजनीतिक सफर पर गौर करें तो सपा लहर के दौरान वह अपने गृह जनपद कौशांबी की सिराथू सीट से पहली बार विधायक बने। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें फूलपुर संसदीय सीट से टिकट दिया। इस चुनाव में उन्होंने पहली बार फूलपुर में कमल खिलाया। तब वह तीन लाख से ज्यादा मतों से जीते। वर्ष 2016 में पार्टी ने उन्हें अहम जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष बना दिया।
विज्ञापन
उसके बाद वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में वह 265 प्लस सीट के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरे। उस चुनाव में भाजपा की एतिहासिक जीत हुई। पार्टी ने पहली बार प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटें जीती। इसी के बाद प्रदेश सरकार में वह डिप्टी सीएम पहली बार बनाए गए। छह माह के भीतर ही वह विधान परिषद पहुंचे। अब दूसरी बार उन्हें विधान परिषद भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को पार्टी द्वारा जारी की गई नौ प्रत्याशियों की सूची में सबसे ऊपर केशव मौर्य का ही नाम है। उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मिठाई बांटी। खुशी जताने वालों में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गणेेश केसरवानी, सुबोध सिंह, मृत्युंजय तिवारी, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, विवेक अग्रवाल, गिरजेश मिश्र आदि शामिल रहे।