फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mla Vijay Mishra : Court frames charges against Gyanpur Bhadohi MLA Vijay Mishra and wife MLC Ramlili

Mla Vijay Mishra : विधायक विजय मिश्र व पत्नी एमएलसी रामलली के खिलाफ अदालत ने तय किए आरोप 

Sat, 04 Sep 2021 10:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Sep 2021 10:20 PM IST
सार

पत्रावली पर उपलब्ध कागजातों, लोक अभियोजक राजेश गुप्ता तथा विजय मिश्र, रामलाली की ओर से उपस्थित अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनकर एमपी एमएलए विशेष न्यायाधीश आलोक कुमार श्रीवास्तव ने आरोप तय किया। वादी कृष्ण मोहन तिवारी ने थाना गोपीगंज में विजय मिश्रा व रामलली के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था।

विज्ञापन
Mla Vijay Mishra : Court frames charges against Gyanpur Bhadohi MLA Vijay Mishra and wife MLC Ramlili
विधायक विजय मिश्रा की एमएलसी पत्नी रामलली मिश्रा - फोटो : फाइल

विस्तार

भदोही से विधायक विजय मिश्र व उनकी पत्नी एमएलसी रामलली मिश्रा के विरुद्ध एमपी एमएलए की विशेष अदालत ने घर में घुसकर  मारपीट, जान से मारने की धमकी व धोखाधड़ी करने के मामले में आरोप तय कर दिया है। आरोप पढ़कर सुनाए जाने के बाद दोनों ने आरोपों से इनकार किया और परीक्षण कराए जाने की मांग की। अदालत ने अभियोजन पक्ष के गवाहों को पेश करने का आदेश दिया। 
विज्ञापन


पत्रावली पर उपलब्ध कागजातों, लोक अभियोजक राजेश गुप्ता तथा विजय मिश्र, रामलाली की ओर से उपस्थित अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनकर एमपी एमएलए विशेष न्यायाधीश आलोक कुमार श्रीवास्तव ने आरोप तय किया। वादी कृष्ण मोहन तिवारी ने थाना गोपीगंज में विजय मिश्रा व रामलली के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था।
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि वर्ष 2001 में विजय मिश्र व राम लली ने साजिश करके धनापुर स्थित कृष्ण मोहन तिवारी के मकान में घुसकर मारपीट कर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घर के कागजातों का इस्तेमाल कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कई फर्म बनाकर गलत उपयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed