फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Miscreants snatched truck driver's phone and fled, but were caught and sent to jail.

Prayagraj News: ट्रक चालक का फोन छीनकर भागे बदमाश, पकड़े जाने पर भेजे गए जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Miscreants snatched truck driver's phone and fled, but were caught and sent to jail.
ट्रक चालक का फोन लेकर बदमाश भाग निकले। बाइक स्टार्ट न होने पर बदमाशों को ट्रक चालक ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

ट्रक चालक युगेश कुमार निवासी राज बिगहा थाना डोभी बिहार गया ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि वह 17 नवंबर को ट्रक पर लोहे का पाइप लादकर पश्चिम बंगाल से सूरत जा रहा था। जैसे वह हंडिया -बनारस हाईवे नवाबगंज के शहाबपुर स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा तो इंजन को ठंडा करने के लिए ट्रक रोक दिया। पीछे से एक बाइक पर सवार दो अज्ञात लोग पहुंचे और मोबाइल लेकर भागने लगे।

बाइक स्टार्ट न होने पर बदमाशों को ट्रक चालक और ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बदमाशों की पहचान अनिल मौर्य निवासी पचदेवरा और पुरुषोत्तम सोनी निवासी नवाबगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक का फोन बरामद कर लिया है। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत किया। जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed