{"_id":"69f9b5bfd6bb4789520605e7","slug":"miscreants-shoot-59-year-old-man-in-prayagraj-s-kidganj-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: एक गोली पेट, दो गर्दन और एक चेहरे के पास लगी गोली; पुरोहित पर फायरिंग मामले में आरोपियों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: एक गोली पेट, दो गर्दन और एक चेहरे के पास लगी गोली; पुरोहित पर फायरिंग मामले में आरोपियों की तलाश
Tue, 05 May 2026 02:47 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 05 May 2026 02:47 PM IST
सार
मातम प्रकाश दुबे मंदिर के पास घर में अकेले रहते हैं। रोजाना की तरह साथियों के साथ घर के बाहर बैठे बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार नकाबपोश बदमाश उनके पास पहुंचे और नाम पूछा। मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे ही उनका नाम बताया, हमलावरों ने बिना देर किए फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : freepik
विस्तार
प्रयागराज के कीडगंज के यमुना बैंक रोड स्थित काली माई मंदिर के पास सोमवार रात 11 बजे पुरोहित मातम प्रकाश दुबे (59) को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। उन्हें चार गोली लगी हैं। हमलावरों ने पहले उनका नाम पूछा। फिर फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल प्रकाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन
मातम प्रकाश दुबे मंदिर के पास घर में अकेले रहते हैं। रोजाना की तरह साथियों के साथ घर के बाहर बैठे बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार नकाबपोश बदमाश उनके पास पहुंचे और नाम पूछा। मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे ही उनका नाम बताया, हमलावरों ने बिना देर किए फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने एक के बाद एक पांच राउंड फायर किए। इनमें से चार गोलियां प्रकाश को लगीं। एक गोली पेट में, दो गर्दन में और एक चेहरे के पास लगी है। परिजन और स्थानीय लोग तत्काल उन्हें एसआरएन अस्पताल लेकर पहुंचे। कीडगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले लेकिन हमलावरों का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
रंजिश में गोली मारने का शक
पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोली मारने वाले बदमाश ज्यादा उम्र के नहीं थे। उन लोगों ने अपने चेहरे को मास्क से ढका हुआ था। कीडगंज थाना प्रभारी प्रीतम तिवारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। पुरानी रंजिश या जमीन के विवाद में गोली मारे जाने की आशंका है।
विज्ञापन
गर्दन को छूती हुई निकली एक गोली
भतीजे अनिल कुमार ने बताया कि मातम प्रकाश दुबे के दो बेटे और एक बेटी हैं। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में इस घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि एक गोली गर्दन को छूती हुई निकल गई। परिजन गोली चलने का कारण नहीं बता सके हैं।
बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों की पहचान के लिए दो टाइम लगा दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। -मनीष कुमार शांडिल्य, डीसीपी, नगर