फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister Nandi took Diwali shopping to Lulu Mall for 800 slum children

UP News : झुग्गी झोपड़ियों के 800 बच्चों को मंत्री नंदी ने लुलु मॉल में कराई दीपावली की शॉपिंग, चहक उठे बच्चे

Sun, 27 Oct 2024 03:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Oct 2024 03:12 PM IST
सार

लुलु मॉल में शॉपिंग के बाद बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मंत्री नंदी ने बच्चों को लुलु मॉल में स्थित जूडियो के मेगा स्टोर में खरीददारी करवाई। जहां के कपड़े और अन्य सामान बच्चों को बहुत पसंद आए। अपने मन पसंद कपड़े और अन्य उपहार पाकर दलित बस्तियों के बच्चे चहक उठे। 

विज्ञापन
Minister Nandi took Diwali shopping to Lulu Mall for 800 slum children
लुलु मॉल में बच्चों को खरीदारी कराते मंत्री नंदी और पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन







उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पिछले कई वर्षों से गरीब बच्चों के साथ दीपावली का त्योहार मनाते हैं। इस साल भी वह अपने विधानसभा शहर दक्षिणी के 800 बच्चों को लेकर तीन दिन के टूर पर लखनऊ निकले हैं। वह बच्चों को वंदे भारत एक्सप्रेस से लेकर लखनऊ गए हैं। बच्चों को देश के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल लुलु मॉल में मनपसंद खरीदारी करवाई।
विज्ञापन


लुलु मॉल में शॉपिंग के बाद बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मंत्री नंदी ने बच्चों को लुलु मॉल में स्थित जूडियो के मेगा स्टोर में खरीददारी करवाई। जहां के कपड़े और अन्य सामान बच्चों को बहुत पसंद आए। अपने मन पसंद कपड़े और अन्य उपहार पाकर दलित बस्तियों के बच्चे चहक उठे। दीपावली पर कपड़े, जूते और अन्य सामानों की खरीददारी के पूर्व बच्चों ने मंत्री नन्दी के साथ आनंदी वाटर पार्क में जमकर मस्ती की। वाटर पार्क में नहाने के साथ ही झूलों का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री नंदी और प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने खुद मॉल से कपड़े लेकर बच्चों को पसंद कराए और उनकी पसंद के अनुसार कपड़े निकलवाते रहे। बच्चों को इस बात की पूरी छूट दी गई थी कि उन्हें कपड़े खरीदने के लिए न तो बजट देखना है और न ही बिल। बस केवल अपने पसंद के अनुसार कपड़े पसंद करने हैं। बच्चों ने किया भी बिल्कुल ऐसा ही। अपने मनपसंद के कपड़े खरीदे। 

मंत्री नंदी ने कहा कि खुशियां बांटने के पर्व दीपावली पर गरीब परिवार के बच्चों के चेहरे पर खुशी और मुस्कान देख कर खुशी मिलती है। क्योंकि गरीब हो या अमीर हर किसी को त्यौहार मनाने का अधिकार है। हर किसी के जीवन में खुशियां छाए, ऐसा हम सभी को प्रयास करना चाहिए। ईश्वर ने हमें इस काबिल बनाया है कि हम किसी की मदद कर सकते हैं, उनके घरों में खुशियां ला सकते हैं तो हमें ऐसा जरूर करना चाहिए। इसी कोशिश के तहत हर साल गरीब परिवार के बच्चों के साथ दीपोत्सव का पर्व मनाते हैं और उननके चेहरे पर भी खुशियां लाने की कोशिश करते हैं। 

प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि दीपावली खुशियों और मिठास का त्योहार है। बच्चों के साथ इस तरह से पर्व मनाना सुखद अहसास है। हम सभी को गरीब बच्चों को साथ लेकर खुशियों को साझा करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed