फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister Nandi said: Bidding for jobs used to take place in the SP government, the youth of Etawah

मंत्री नंदी बोले : सपा सरकार में लगती थी नौकरियों की बोली, इटावा, मैनपुरी और सैफई के युवाओं को मिलती थी तवज्जो

Wed, 04 Sep 2024 06:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 Sep 2024 06:18 PM IST
सार

मंत्री नंदी ने कहा कि 2017 के पहले जो सरकारें हुआ करती थीं, उनमें जब नौकरियां निकलती थीं तो लोग अपने घर और खेत को बेच कर या गिरवी रख कर अपने बेटे-बेटियों की नौकरी के लिए पैसा देते थे, तब कहीं जाकर सरकारी नौकरी लगती थी। नौकरी की बोली लगती थी कौन दस लाख दे रहा है, कौन पंद्रह लाख दे रहा है, कौन बीस लाख दे रहा है।

विज्ञापन
Minister Nandi said: Bidding for jobs used to take place in the SP government, the youth of Etawah
नंद गोपाल गुप्ता नंदी, कैबिनेट मंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में 5000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र, 7138 लाभार्थियों को 510 करोड़ से अधिक का ऋण वितरण, 15448 से अधिक युवाओं को टैबलेट-स्मार्टफोन वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंत्री नंदी ने कहा कि 2017 के पहले जो सरकारें हुआ करती थीं, उनमें जब नौकरियां निकलती थीं तो लोग अपने घर और खेत को बेच कर या गिरवी रख कर अपने बेटे-बेटियों की नौकरी के लिए पैसा देते थे, तब कहीं जाकर सरकारी नौकरी लगती थी। नौकरी की बोली लगती थी कौन दस लाख दे रहा है, कौन पंद्रह लाख दे रहा है, कौन बीस लाख दे रहा है।

विज्ञापन


मंत्री नंदी ने कहा कि सपा सरकार में चुन-चुन कर इटावा, मैनपुरी और सैफई के युवाओं को ही नौकरी दी जाती थी। बसपा के शासनकाल में थोड़ा डिस्काउंट था कि दलित है तो पांच लाख, बैकवर्ड है तो दस लाख और फॉरवर्ड है तो 15 लाख, लेकिन आज व्यक्ति छाती ठोक कर कहता है कि योगी सरकार में एक रूपया नहीं देना पड़ा, एक पैसा नहीं देना पड़ा और बेटा-बेटी की नौकरी मेरिट के अनुसार लगी है। उसकी काबिलियत के अनुसार लगी है। 

विज्ञापन

Minister Nandi said: Bidding for jobs used to take place in the SP government, the youth of Etawah
सीएम योगी के साथ मंच पर मौजूद मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सात साल में लाखों युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया है। पहले जो जितना बड़ा गुंडा-माफिया, मवाली होता था, वो उतना बड़ा नेता होता था, लेकिन 2017 के बाद पूरे प्रदेश से गुंडे, माफिया और मवालियों का समूल नाश हुआ है। प्रयागराज इसका जीता जागता उदाहरण है। उत्तर प्रदेश के चौमुखी विकास का कार्यक्रम हो रहा है। देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के बड़े-बड़े इंडस्ट्रलिस्ट उत्तर प्रदेश में अपना निवेश करने के लिए आतुर हैं। जेके सीमेंट जो पिछली सरकारों में प्रयागराज से पलायन कर रहा था, उसने अभी हाल ही में बारा में प्लांट लगाने का कार्य किया है। अभी लाखों-करोड़ों रुपये का निवेश प्रयागराज में होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed