मंत्री नंदी बोले : वोटबैंक के चक्कर में अपने कुल को कलंकित और पुरखों को लज्जित कर रहे अखिलेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पिछले दिनों गौशालाओं को लेकर दिए गए विवादित एवं आपत्तिजनक बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने करारा प्रहार किया है।
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पिछले दिनों गौशालाओं को लेकर दिए गए विवादित एवं आपत्तिजनक बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने करारा प्रहार किया है। सोशल मीडिया में पोस्ट कर मंत्री नंदी ने अखिलेश यादव के बयान पर आपत्ति जताई है।
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में मंत्री नंदी ने लिखा है कि गाय के गोबर में दुर्गंध ढूंढना अखिलेश यादव के मानसिक दिवालियेपन का लक्षण है। उनकी बुद्धि कुंद तो पहले से ही थी, लेकिन तुष्टिकरण के दिमागी बुखार ने उसे शून्य कर दिया है। मंत्री नंदी ने कहा कि दुनिया भर में रहने वाले सनातनी गौमाता की पूजा मां के रूप में करते हैं। शास्त्रों के अनुसार गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का निवास है। गौमाता के गोबर से बने गौरी-गणेश के बिना हर धार्मिक अनुष्ठान अधूरा है।
वैज्ञानिक दृष्टि से भी गाय की औषधीय एवं गुणकारी विशेषताएं प्रमाणित हो चुकी हैं। गाय के गोबर से बने इको फ्रेंडली दीपक और अन्य उत्पादों की वैश्विक मांग है। जिस व्यक्ति को गाय के गोबर से दुर्गंध आती हो वह सच्चा यदुवंशी हो ही नहीं सकता। वोटबैंक को खुश करने के चक्कर में अखिलेश यादव अपने कुल को कलंकित और पुरखों को लज्जित कर रहे हैं।
गाय के गोबर में दुर्गन्ध ढूंढना अखिलेश यादव के मानसिक दिवालियेपन का लक्षण है! उनकी बुद्धि कुन्द तो पहले से ही थी लेकिन तुष्टिकरण के दिमागी बुखार ने उसे शून्य कर दिया है!
दुनिया भर में रहने वाले सनातनी गौमाता की पूजा माँ के रूप में करते हैं! शास्त्रों के अनुसार गाय में 33 कोटि…— Nand Gopal Gupta 'Nandi' (@NandiGuptaBJP) March 31, 2025