{"_id":"6870ff12a387d2a6520b3a58","slug":"minister-nandi-s-recovered-birthday-will-be-celebrated-as-businessman-courage-day-across-the-state-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : पूरे प्रदेश में व्यापारी साहस दिवस के रूप में मनाया जाएगा मंत्री नंदी का पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : पूरे प्रदेश में व्यापारी साहस दिवस के रूप में मनाया जाएगा मंत्री नंदी का पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव
Fri, 11 Jul 2025 05:39 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 11 Jul 2025 05:39 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री और प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी का पुर्नप्राप्त जन्मोत्सव 12 जुलाई को पूरे प्रदेश में व्यापारी साहस दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मंत्री नंदी के समर्थक, व्यापारी एवं उद्यमी प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विभिन्न आयोजन करेंगे।
विज्ञापन
नंद गोपाल गुप्ता नंदी, कैबिनेट मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री और प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी का पुर्नप्राप्त जन्मोत्सव 12 जुलाई को पूरे प्रदेश में व्यापारी साहस दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मंत्री नंदी के समर्थक, व्यापारी एवं उद्यमी प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विभिन्न आयोजन करेंगे। अपने क्षेत्र के शिव मंदिर में रुद्राभिषेक, पूजन एवं अर्चन के साथ ही प्रसाद वितरण और सेवा कार्य करेंगे।
विज्ञापन
बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामनापूर्ति मंदिर में मंत्री नंदी भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक पूजन करेंगें। मंदिर पर दिन 10 बजे रुद्राभिषेक पूजन एवं भंडारे का आयोजन होगा। जिसमें बड़ी संख्या में उद्यमी, व्यापारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक सम्मिलित होकर मंत्री नंदी के दीर्घायु की कामना करेंगे। कार्यक्रम में कई मंत्रियों समेत बड़े उद्यमियों के शिरकत करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
गुंडों, माफियाओं के खिलाफ उठाई आवाज इसलिए हुआ जानलेवा हमला
मंत्री नंदी ने वर्ष 2007 में तत्कालीन सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद व्यापारियों एवं उद्यमियों के साथ ही वैश्य समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ आवाज उठाई, गुंडों माफियाओं की मनमानी को बर्दाश्त करने के बजाय विरोध किया। उनकी बातों को स्वीकार करने के बजाय माफिया को चुनौती दी। जिसे गुंडे, बदमाश और माफिया बर्दाश्त नहीं कर सके और 12 जुलाई 2010 को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदी पर प्रयागराज के बहादुरगंज की गली में आरडीएक्स रिमोट बम से जानलेवा हमले की साजिश रची गई। जिसमें एक सुरक्षा कर्मी एवं एक पत्रकार की मौत हो गई थी। मंत्री गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। जिस समय हमला हुआ मंत्री नंदी प्रतिदिन की तरह प्राचीन मनोकामना पूर्ति शिव मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे। मंत्री नंदी पर हुआ हमला इतना जोदार था कि पूरा शहर दहल उठा था।
विज्ञापन
संघर्ष भरा रहा मंत्री नन्दी का परिवारिक जीवन
प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का जीवन शुरू से चुनौतियों भरा रहा। इलाहाबाद के बहादुरगंज मुहल्ले में 23 अप्रैल 1974 को जन्मे नंदी के पिता सुरेश चंद्र डाक विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। मां विमला देवी घर में सिलाई, बुनाई करती थी। आर्थिक तंगी होने के बाद भी उनका हौसला मजबूत था और उन्होंने सदैव संघर्ष और अपने इच्छाशक्ति से वो मुकाम हासिल किया, जो लोगों के लिए प्रेरणा बने। मंत्री नंदी राजनीति में आते ही छा गए। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से पहली बार चुनाव लड़े और विधायक बने, फिर कैबिनेट मंत्री बने। फिर तब से अब तीन बार विधायक और तीन बार कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।