फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister Nandi along with his family worshipped girls in the form of Shakti and washed their feet in the river

Prayagraj : मंत्री नंदी ने शक्ति स्वरूपा कन्याओं का सपरिवार किया पूजन, परात में पखारे पांव

Thu, 02 Oct 2025 11:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Oct 2025 11:53 AM IST
सार

मंत्री नंदी और पूर्व महापौर ने पीतल के परात में लोटे के जल से कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे। उनके पैरों में रंग लगाया। वहीं माथे पर रोली, चंदन, दही, अक्षत का तिलक लगाकर व चुनरी ओढ़ाकर उपहार दक्षिणा प्रदान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन
Minister Nandi along with his family worshipped girls in the form of Shakti and washed their feet in the river
शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर कन्या पूजन करते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने अपने बहादुरगंज स्थित आवास पर आदि शक्ति मां दुर्गा का नौ दिनों का अखंड व्रत संकल्प पूरा कर सपरिवार मां दुर्गा की स्तुति के साथ ही हवन-पूजन किया। शक्ति स्वरूपा कन्याओं का पूजन करते हुए उनके पांव पखारे और भोजन प्रसाद खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन


मंत्री नंदी और पूर्व महापौर ने पीतल के परात में लोटे के जल से कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे। उनके पैरों में रंग लगाया। वहीं माथे पर रोली, चंदन, दही, अक्षत का तिलक लगाकर व चुनरी ओढ़ाकर उपहार दक्षिणा प्रदान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती उतरी वहीं अपने हाथों से भोजन परोसा। मां भगवती के शाश्वत स्वरूप की उपासना की। वहीं लोक कल्याण एवं सर्वे भवन्तु सुखिन: की कामना की।
विज्ञापन


मंत्री नंदी ने कहा कि सनातन हिन्दू धर्म में कुमारी कन्याओं का पूजन एवं सत्कार आदि शक्ति मां भगवती दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का पूजन है। माँ दुर्गा की असीम शक्ति और उनकी कृपा दृष्टि से संसार के प्रत्येक प्राणी का कल्याण हो, यही कामना है। मंत्री नंदी ने कहा कि बेटियां सुख, समृद्धि और प्रगति का आधार हैं। इनकी पूजा सर्वोत्तम पूजा है। मंत्री नंदी ने कहा कि नवरात्रि आदिशक्ति की आराधना का पर्व है, जो सर्वशक्तिमान और सर्वव्यापी हैं। नवरात्रि इन्हीं जगत जननी को समर्पित है और भारतीय संस्कृति में कुमारी कन्याओं को साक्षात देवी स्वरूपा माना गया है। मंत्री ने कहा कि आज के समय में बेटियां किसी भी मायने और किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। इसलिए आज के समय में बेटियों को सशक्त और समृद्ध बनाते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है। जिसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। मंत्री ने कहा कि किसी भी देश, राज्य या समाज के लिए नारी सशक्तिकरण बहुत ही आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed