फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Every city will give 135 liters of water per day, even meters

हर शहरी को देंगे प्रतिदिन 135 लीटर पानी, मीटर भी लगेंगे

Fri, 19 Jan 2018 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 19 Jan 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
Every city will give 135 liters of water per day, even meters
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जन सुविधाओं को बेहतर बनाने के दावा करते हुए कहा कि एक वर्ष में हर शहरी को मानक के मुताबिक प्रतिदिन 135 लीटर पानी उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्ट सिटी योजना के तहत पानी खर्च का ब्यौरा रखने को हर कनेक्शन पर मीटर भी लगेगा। सफाई व्यवस्था और सुदृढ़ की जाएगी। बताया कि नगर विकास संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए लखनऊ में स्थापित कॉल सेंटर का उद्घाटन 23 जनवरी को होगा। इसका टोल फ्री नंबर 18001800101 है। यहां दर्ज कराई गई शिकायतों के निस्तारण के बारे में भी सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन


जल निगम और नगर निगम के साथ कुंभ तैयारियों की समीक्षा करने आए नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के  साथ उनके विभाग के राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी थे। सरकिट हाउस में बैठक के बाद मंत्री ने अपनी प्राथमिकताएं दोहराईं। कुंभ के कार्यों पर संतोष प्रकट करते हुए कहा कि माघ मेला इसका रिहर्सल है। कहाकि शासन ने कुंभ कार्यों के तीन चरणों के लिए 750 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। सीएम की घोषणा के मुताबिक इस मद में धन की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि नगर का क्षेत्रफल बढ़ा है, इसलिए भवनों का क्रमबद्ध तरीके से नंबरिंग की जाएगी।
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि कुछ ही महीनों में परिवर्तन दिखेगा। उन्होंने महापौर अभिलाषा गुप्ता से कहा कि सफाई में जनसहयोग जरूरी है। लोगों को जागरूक कराएं, हर स्तर पर कार्यों का निरीक्षण भी किया जाए। मंत्री ने कहा कि आज की बैठक में दिए गए निर्देंशों का कितना अनुपालन  किया जा रहा है यह देखने नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव 30 जनवरी को और वह अब मार्च में आएंगे। विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ उन्होंने सख्त कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मियों होंगे आधार से लिंक

 नगर विकास मंत्री ने सफाई पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि 28 फरवरी तक सभी सफाई कर्मियों की हाजिरी बायोमैट्रिक तरीके से कराई जाएगी, उन्हें आधार से लिंक कराकर वेतन खाते में आरटीजीएस किया जाएगा।


शासन ने सभी नगर निकायों में आबादी के हिसाब से इनफोर्समेंट विंग गठित करने निर्णय लिया है। विंग के मुखिया पूर्व सैन्य अधिकारी होंगे, उनके साथ चार सहयोगी भी सेना सेवानिवृत्त जवान होंगे। विंग का कार्य नगर निगम की जमीन पर कब्जा रोकने के साथ यह भी होगा कि जहां से अतिक्रमण हटाया गया हो, वहां दोबारा कब्जा न हो। एक लाख से कम आबादी पर दो, एक से दो लाख के बीच 3 और नगर निगमों में पांच विंग तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed