न्यूनतम पारा आया नीचे, दिन में खिली धूप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कई दिनों से गड़बड़ाए मौसम ने शनिवार को एक बार फिर करवट ली। पश्चिमी हवाओं से बादल गुम हुए तो सूरज ने भी आंखें तरेर दीं लेकिन शुक्रवार की रात इस सत्र की सबसे ठंड रही। पारे ने अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर पर आकर नया रिकार्ड बनाया।
हालांकि शनिवार को दिन का पारा शुक्रवार के 17.7 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 22.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि शुक्रवार की रात का पारा 4.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि यह सबसे न्यूनतम गिरावट है। उधर, दिन में चटख धूप खिलने से न्यूनतम नमी में 27 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इधर शनिवार को ही ठंड की चपेट में आकर घूरपुर के प्यारे लाल (70) और खजूरी गोसाई का पूरा के रहने वाले सोहन लाल (70) की मौत हो गई है।