{"_id":"5f287c722b63c6670b7272e2","slug":"millions-looted-from-liquor-salesmen-in-beech-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच शहर में शराब के सेल्समैनों से लाखों की लूट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच शहर में शराब के सेल्समैनों से लाखों की लूट
Tue, 04 Aug 2020 02:36 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 04 Aug 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Crime
- फोटो : Twitter
शहर के लूकरगंज में सोमवार की रात बाइक सवार चार बदमाशों ने शराब के दो सेल्समैनों से एक लाख 85 हजार रुपये लूट लिए। दोनों सेल्समैन राजरूपपुर स्थित शराब की दुकान बंद कर रुपये मालिक को देने जा रहे थे कि तभी लूकरगंज में मंदिर के पास बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
तमंचा दिखाकर रुपये लूट लिए और भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। बदमाशों के हुलिए के आधार पर शहर भर में चेकिंग शुरू करा दी गई, लेकिन देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा था। मामले में पुलिस मुखबिरी के एंगल से जांच कर रही है।
मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले गिरिराज शिवहरे हाईकोर्ट के पीछे एक अपार्टमेंट में रहते हैं। उनका देसी शराब का ठेका राजरूपपुर पुलिस चौकी के पास है। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया की दुकान के सेल्समैन कौशांबी निवासी विपिन पांडे और राकेश तिवारी ने सोमवार रात को 9:00 बजे दुकान बंद की और एक लाख 85 हजार रुपये लेकर बाइक से मालिक गिरिराज शिवहरे के घर जाने लगे।
विज्ञापन
लूकरगंज में ओवरब्रिज से पहले दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचा दिखाकर तुरंत रुपये देने को कहा। विपिन और राकेश ने रुपये बदमाशों को दे दिए। इसके बाद बदमाश उन्हें धमकाते हुए भाग निकले। दोनों सेल्समैन ने इसकी सूचना मालिक गिरिराज को दी, फिर पुलिस को बताया।