फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Midnight will be the joy of Jesus' birth

यीशु आगमन को तैयार गिरजाघर, प्रतीक, मेला

Tue, 24 Dec 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Midnight will be the joy of Jesus' birth
Midnight will be the joy of Jesus' birth - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। क्रिसमस की पूर्व संध्या से ही यीशु आगमन की खुशियां आरंभ हो जाएंगी। ऑल सेंट्स कैैथिड्रल और सेंट जोसेस कैथिड्रल सहित जमुना चर्च, सेंट पाल्स चर्च, कटरा चर्च, होली टिनिट्री चर्च, सेंट्रल मैथाडिस्ट चर्च आदि में भी प्रार्थनाएं होंगी। शहर के तमाम गिरजाघरों में मिड नाइट सर्विस के तहत मिस्सा बलिदान की विशेष आराधना होगी। मध्य रात्रि को कैरल गायन के बीच यीशु आगमन की खुशियां मनाई जाएंगी। गिरजाघरों को बिजली की झालरों से आकर्षक रूप में सजाया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को म्योराबाद स्थित सेंट पीटर्स चर्च में रात आठ बजे से बोनफायर के बाद विशेष आराधना होगी। हाईकोर्ट पानी टंकी के करीब सेंट पैट्रिक चर्च में भी विशेष प्रार्थना से पूर्व ‘बोन फायर’ उत्सव मनेगा। पादरी गैब्रियल दाऊद के मुताबिक ऑल सेंट्स कैथिड्रल में रात दस बजे बोन फायर और रात 11 बजे मिडनाइट वर्शिप सर्विस होगी।
विज्ञापन

वहीं सेंट जोसेफ कैथिड्रल में रात ग्यारह बजे कैरल गायन होगा। पल्ली पुरोहित हेराल्ड ताउरो के मुताबिक रात बारह बजे मिस्सा बलिदान प्रार्थना होगी। लोग एक दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां देंगे। बिशप राफी मंजली की मौजूदगी में होने वाली प्रार्थना में पल्ली पुरोहित सहित फादर विकास जैसन, फादर इसीडोर डिसूजा, फादर मनोज डिसूजा, फादर रेजिनाल्ड डिसूजा, फादर विपिन डिसूजा आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट जोसेफ में क्रिसमस मेला कल से
प्रयागराज। सेंट जोसेफ स्कूल परिसर में 25 दिसंबर से तीन दिनी क्रिसमस मेला आरंभ होगा। प्रधानाचार्य फादर थामस कुमार के मुताबिक बुधवार को मेले की शुरुआत दिन में एक बजे होगी। तीनों दिन रात दस बजे तक मेले का आनंद लिया जा सकेगा।
मसीहियों में मान्यता, कैंडल
की रोशनी में ही आएगा यीशु
प्रयागराज। क्रिमसस करीब आते ही तरह-तरह के प्रतीक अर्थपूर्ण हो जाते हैं। इसमें क्रिसमस ट्री, कैरल गायन, क्रिसमस तारा, क्रिसमस केक आदि शामिल हैं। इन प्रतीकों के बिना क्रिसमस की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। दरअसल 16वीं शताब्दी में क्त्रिस्समस ट्री का प्रचलन जर्मनी से आरंभ हुआ। वहां के लोग ओक के वृक्ष को सेब और मोमबत्ती से सजाते थे। क्त्रिस्समस ट्री का हरा होना यह दर्शाता है कि यह वृक्ष हर परिस्थिति में संतुष्ट रहता है। इसी प्रकार यदि हमारे मन तथा हमारे हृदय में यीशु मसीह का जन्म होता है, तो हम भी हर परिस्थिति में संतुष्ट रहेंगे और हमें सुखी जीवन मिलेगा।

पादरी उदित सोना कहते हैं, केक मीठा होने के साथ खुशबू से भरा होता है। रोम के गैर मसीही लोग सेटर्न देवता की पूजा मोमबत्ती जला कर करते थे। वे मोमबत्ती के प्रकाश को सेटर्न देवता का प्रकाश मानते थे। लोगों का मानना था कि मोमबत्ती के प्रकाश में बालक यीशु आसानी से घर आ सकेगा। इसी तरह कैरल गीतों के माध्यम से अन्य जाति के लोगों को यीशु मसीह के आगमन का सुसमाचार दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed