{"_id":"69b47c2d16dbbfd29c0904d9","slug":"mid-day-meal-eclipsed-food-cooked-on-wood-allahabad-news-c-254-1-sald1001-106372-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: हंगामे के बाद गैस एजेंसी पर पुलिसकर्मियों की तैनाती, ग्राहकों को लाइन में लगाकर दिया गया टोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: हंगामे के बाद गैस एजेंसी पर पुलिसकर्मियों की तैनाती, ग्राहकों को लाइन में लगाकर दिया गया टोकन
Sat, 14 Mar 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
झूंसी के महेशपुर गांव स्थित भारत गैस एजेंसी के गोदाम के बाहर लगी ग्राहकों के भीड़=स्रोत संवाद
- फोटो : samvad
गैस सिलिंडर की किल्लत की वजह से पिछले कई दिनों से एजेंसियों और गोदामों पर लोगों की भीड़ लग रही है। ऐसे ही शुक्रवार को झूंसी में इंडेन और भारत गैस की एजेंसियों और गोदामों पर दिनभर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रही। बृहस्पतिवार के हंगामे के बाद शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में बारी-बारी से उपभोक्ताओं को सिलिंडर के लिए टोकन दिया गया।
प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर न्यायनगर गेट के सामने स्थित इंडेन की झूंसी गैस सर्विस से तकरीबन 40 हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। इंडेन के साथ ही भारत गैस एजेंसी के गोदाम और एजेंसियों पर शुक्रवार को भी लगातार चौथे दिन सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रही। घंटों लाइन में लगने के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। भारी भीड़ के कारण बृहस्पतिवार को झूंसी गैस सर्विस पर लोगों ने हंगामा भी काटा था। इससे जुड़ी खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की तो शुक्रवार को एजेंसी पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।
एक दरोगा और दो सिपाहियों की मौजूदगी में एजेंसी से ग्राहकों को बारी-बारी से टोकन दिया गया। इसके बाद ग्राहकों को लीलापुर रोड स्थित इंडेन के गोदाम से गैस सिलिंडर दिया गया। यही स्थिति भारत गैस के महेश गांव स्थित गोदाम पर भी देखने को मिली। यहां भी उपभोक्ताओं का टोकन देखकर गैस सिलिंडर दिया गया।