{"_id":"58c594b64f1c1be35fdc42e4","slug":"metro-will-start-running-in-a-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"जली होलिका, उत्सव में गूंजे महादेवी के गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जली होलिका, उत्सव में गूंजे महादेवी के गीत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 13 Mar 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परंपरागत तरीके से रविवार को अशोक नगर स्थित महादेवी आवास पर भी होलिका जलाई गई। महादेवी आवास के सदस्यों और जुटे रचनाकारों की मौजूदगी में होलिका दहन के बाद महादेवी की स्मृतियां सहेजी गईं। उन्हीं की तर्ज पर उनके पुत्रवत सहायक रामजी पांडेय की पत्नी रानी पांडेय ने ‘राई-नोन’ ने जुटे आगंतुकों की नजर उतारी। लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। ढोलक की थाप पर युवा थिरके भी। आयोजन को उत्सव का रूप मिला।
सांस्कृतिक संध्या को विवेक प्रियदर्शन ने महादेवी के होली गीतों से सजाया। उन्होंने ‘आज मैं होली मनाऊं...’ सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। इसी क्रम में उन्होंने महादेवी के कई और गीतों सहित भजन और गजल भी पेश किए। जुटे रचनाकारों यश मालवीय, राजेश कुमार आदि ने रचनाएं भी सुनाईं। कार्यक्रम में संयोजक ब्रजेश पांडेय के अतिरिक्त अनुग्रह नारायण सिंह, ललित जोशी, रविकिरन जैन, अनिल रंजन भौमिक, डॉ.शांति चौधरी, आशीष शुक्ल, उत्पला, पुनर्वसु, आरती मालवीय, अंशु मालवीय आदि मौजूद थे।