{"_id":"639e1c14190f96249649bb6f","slug":"mentally-ill-youth-lying-on-track-after-creating-at-chhivki-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : छिवकी स्टेशन पर हंगामा करने के बाद ट्रैक पर लेटा मानसिक बीमार युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : छिवकी स्टेशन पर हंगामा करने के बाद ट्रैक पर लेटा मानसिक बीमार युवक
Sun, 18 Dec 2022 01:14 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 18 Dec 2022 01:14 AM IST
सार
शनिवार सुबह छिवकी स्टेशन पर हंगामा करने के बाद एक मानसिक बीमार युवक रेलवे ट्रैक पर लेट गया। एसएसआई रूम के सामने दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर युवक के लेटने की सूचना पर खलबली मच गई।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर लेटे युवक को हटाते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार सुबह छिवकी स्टेशन पर हंगामा करने के बाद एक मानसिक बीमार युवक रेलवे ट्रैक पर लेट गया। एसएसआई रूम के सामने दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर युवक के लेटने की सूचना पर खलबली मच गई। कर्मचारी व आरपीएफ के जवान जब उसे हटाने पहुंचे तो वह उग्र हो गया और पत्थर फेंकने लगा। आधे घंटे के हंगामे के बाद युवक पर काबू पाया गया। युवक ने शुक्रवार को भी हंगामा काटा था।
विज्ञापन
छिवकी स्टेशन पर शनिवार सुबह ताप्ती गंगा एक्सप्रेस पहुंची तो प्लेटफार्म पर मौजूद एक युवक यात्रियों के साथ बदसलूकी करने लगा। इससे वहां मौजूद यात्री घबरा गए। वहां मौजूद सुुुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ना चाहा तो वह वहां से भाग कर पास स्थित पैनल रूम के पास पहुंच गया और दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर लेट गया। सूचना मिलने पर रेलवे कर्मचारी व आरपीएफ सिपाही मौके पर पहुुंचे और उसे हटाने का प्रयास किया। इस पर वह उग्र हो गया और ट्रैक पर पड़े पत्थर उनके ऊपर फेंकने लगा।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे तक वह लोगों को छकाता रहा। वह जिधर पत्थर तान कर जाता उधर लोग भागने लगते। बाद में वह पैनल रूम के बगल बनी सीढ़ी से ऊपर चढ़ गया। पुलिस के जवानों ने किसी तरह उस पर काबू पाया और ट्रैक से हटाया। शुक्रवार शाम को भी प्लेटफार्म पर हंगामा करते हुए वह ट्रैक पर लेट गया था। स्टेशन अधीक्षक छिवकी राकेश कुमार ने बताया कि मानसिक बीमार युवक ट्रैक पर लेट गया था। आरपीएफ ने उसे वहां से हटाया।
विज्ञापन