फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Men's union workers came back.

मेंस यूनियन के कई पदाधिकारियों ने की घर वापसी

Mon, 15 Jul 2019 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Men's union workers came back.
Men's union workers came back. - फोटो : AU
प्रयागराज। नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) का कुछ वर्ष पूर्व साथ छोड़ सके संगठन के तमाम पदाधिकारियों ने रविवार को एक बार फिर से मेंस यूनियन का दामन थाम लिया। जिन लोगों ने मेंस यूनियन का दामन थामा उसमें जेपी यादव, इंद्रपाल, सगीर अहमद, वीके यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। यह भी पूर्व में एनसीआरएमएस के महत्वपूर्ण पद पर काबिज थे। नेताओं की वापसी पर मेंस यूनियन की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया। जोनल महामंत्री आरडी यादव और मंडल मंत्री शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने गले मिलकर अपने पुराने साथियों को स्वागत किया।
विज्ञापन

मेंस यूनियन की ओर से डीआरएम ऑफिस सभागार में विश्व जनसंख्या दिवस की परिचर्चा कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एनसीआरएमएस के संरक्षक जेपी यादव, केंद्रीय संयुक्त महामंत्री इंद्रपाल, मंडल अध्यक्ष सगीर अहमद, मंडल मंत्री वीके यादव के नेतृत्व में इलाहाबाद, झांसी एवं आगरा मंडल के तमाम पदाधिकारियों ने एनसीआरएमयू ज्वाइन की। मेंस यूनियन के जोनल महामंत्री आरडी यादव ने जेपी यादव को गले लगाया। कहा कि यह हमारे छोटे भाई हैं। वैचारिक मतभेद के कारण वे अलग हुए थे। आरडी यादव ने यूनियन में शामिल होने वाले सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान अन्य यूनियन नेताओं ने मेंस यूनियन में शामिल हो रहे पदाधिकारियों को माला पहनाई। मेंस यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष मोहिब उल्लाह, सईद अहमद, डीएस यादव, नागेंद्र सिंह, अरविंद पांडेय, विजेंद्र यादव आदि की मौजूदगी में केशवनाथ, गुलाब सिंह, धनराज सिंह, राजू यादव, करन सिंह, प्रवीण यादव, बृजेश कुमार यादव, मनोज यादव, ए चंद्रन, देशराज, मोहम्मद जावेद, संजय यादव, बृजेश कुमार, एस रामाराव, भूपेंद्र सिंह ,तहसीन बानो, नफीसुल हसन आदि ने मेंस यूनियन में वापसी की।
विज्ञापन

वर्कर्स यूनियन में ही है डीबी सिंह
प्रयागराज। नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के सहायक महामंत्री सैय्यद इरफात अली ने बताया डीबी सिंह वर्कर्स यूनियन में संयुक्त महामंत्री के पद पर ही है। उन्होंने मेंस यूनियन ज्वाइन नहीं की है। मेंस यूनियन के पदाधिकारी अरविंद पांडेय ने भी इसकी पुष्टि की है। अरविंद के मुताबिक डीबी सिंह मेंस यूनियन में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed