{"_id":"5fc699fb8ebc3e9ba53028cf","slug":"memorandum-submitted-to-katra-businessman-deputy-cm-mp-on-their-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी मांगों पर अड़े कटरा के व्यापारी, डिप्टी सीएम, सांसद को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी मांगों पर अड़े कटरा के व्यापारी, डिप्टी सीएम, सांसद को सौंपा ज्ञापन
Wed, 02 Dec 2020 01:01 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
विश्वविद्यालय मार्ग के चौड़ीकरण के खिलाफ कटरा व्यापारियों का मंगलवार को भी प्रदर्शन जारी रहा। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और अपनी मांगों का ज्ञापन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और सांसद केशरी देवी पटेल सहित कमिश्नर, डीएम, पीडीए वीसी को सौंपा।
विज्ञापन
इस दौरान व्यापारियों ने विश्वविद्यालय मार्ग पर सभा की और अपना विरोध जताया। व्यापारियों ने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत विश्वविद्यालय मार्ग संख्या 24 के चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है। इस मार्ग को 24 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। इससे इस मार्ग पर अपनी रोजी रोटी चलाने वाले व्यापारियों का पूरा कारोबार चौपट हो जाएगा। कहा कि वर्तमान में मार्ग की कुल लंबाई 12000 मीटर है और यह 16 मीटर चौड़ा है। यह मुख्य मार्ग भी नहीं है। यह लिंक मार्ग है। यहां न तो अतिक्रमण की समस्या है और न जाम की समस्या होती है।
विज्ञापन
लिहाजा मार्ग का चौड़ीकरण न किया जाए और उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए। सुभाष गुप्ता, श्याम मोहन गुप्ता, कपिल गुप्ता, पप्पू चौधरी, उमेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन