फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bangladeshi doctor shown as arrested after being detained at the police station for four days; two personnel,

प्रयागराज : बांग्लादेशी डॉक्टर को चार दिन थाने में बिठाने के बाद दिखाई गिरफ्तारी, थाना प्रभारी समेत दो निलंबित

Fri, 18 Sep 2026 11:52 AM IST
vinod kumar singh विनोद सिंह
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:52 AM IST
सार

Prayagraj Police : मेजा में बांग्लादेशी नागरिकता वाले डॉक्टर को पकड़ने के चार दिन बाद गिरफ्तार दिखाना पुलिस अधिकारियों को भारी पड़ गया। मामले की जांच में सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने थाने की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए। पुलिस आयुक्त के आदेश पर मेजा थाना प्रभारी नितेंद्र शुक्ला और अतिरिक्त प्रभारी कमलेश यादव को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
Bangladeshi doctor shown as arrested after being detained at the police station for four days; two personnel,
बांग्लादेशी डॉक्टर को चार दिन तक रखा अवैध हिरासत में। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

बांग्लादेशी डॉक्टर को पकड़ने के बाद चार दिन बाद गिरफ्तारी  दिखाने पर मेजा थाना प्रभारी नितेंद्र शुक्ला और अतिरिक्त प्रभारी कमलेश यादव को निलंबित कर दिया गया है। मेजा में करीब 20 साल से यहां रह रहा डॉ. कमलेश विश्वास उर्फ सुजल 15 अगस्त को पुलिस ने पकड़ा था, लेकिन उसकी गिरफ्तारी 19 अगस्त को दिखाई गई। मामले की जांच में सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। इसके बाद पुलिस आयुक्त के आदेश पर कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन


डॉ. कमलेश विश्वास उर्फ सुजल मेजा के सोनार का तारा (ऊंचडीह) इलाके में लंबे समय से क्लीनिक चला रहा था और मरीजों का इलाज करता था। जांच में उसके बांग्लादेशी नागरिक होने की बात सामने आई। उसके पास से दो अलग-अलग नामों से बने आधार कार्ड बरामद किए गए। इसके अलावा मार्कशीट और टीसी के आधार पर बनवाया गया भारतीय पासपोर्ट भी पुलिस ने बरामद किया, लेकिन को वीजा नहीं था।
विज्ञापन


आरोप है कि डॉक्टर को 15 अगस्त को क्लिनिक से ही पुलिस पकड़कर थाने ले आई थी, जबकि उसकी गिरफ्तारी चार दिन बाद 19 अगस्त को दिखाई गई और उसे कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया। बाद में मामले को खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ, जिसके बाद पीड़ित पक्ष न्यायालय पहुंचा और फिर मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करने का आदेश दिया। डीसीपी यमुनापार विवेक चंद्र यादव ने थाना प्रभारी नितेंद्र शुक्ला और अतिरिक्त प्रभारी कमलेश यादव के निलंबन की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed