{"_id":"5c8d4a43bdec22143a67e374","slug":"meena-power-corporation-s-new-ceo-asim-takes-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजा ऊर्जा निगम के नए सीईओ असीम ने संभाला जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजा ऊर्जा निगम के नए सीईओ असीम ने संभाला जिम्मा
Sun, 17 Mar 2019 12:41 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
meja
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असीम कुमार सामंता मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सामंता ने शनिवार को अपना पदभार संभाल लिया। कार्य भार ग्रहण करने के बाद उन्होंने ऊर्जा विकास की जिम्मेदारियों के निर्वहन का संकल्प लिया। मेजा पॉवर प्रोजेक्ट के कर्मचारियों एवं अफसरों संग उन्होंने बैठक कर दायित्वों के बारे में जानकारी की और पूरी क्षमता के साथ एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया।
नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी असीम कुमार सामंता ने इंजीनियरिंग में स्नातक तक की पढ़ाई कोलकाता विश्वविद्यालय से पूरी की। 1983 में एनटीपीसी से जीवन की नई पारी की उन्होंने शुरूआत की। सामंता ने बिजली संयत्र के प्रदर्शन पर वैश्विक स्तर पर अनुभव प्राप्त किया है। उन्होंने एनटीपीसी में 36 वर्षों की लंबी सेवा के बाद मेजा पॉवर प्रोजेक्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर जिम्मेदारी संभाली है। सामंता इसके पहले फरक्का, सिमध्रि, कुड्गी, कोरबा सहित कई परियोजनाओं में तैनात रहे हैं।