फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Medical store operator harassment student and video goes viral, case registered

छात्रा के साथ दुष्कर्म कर मेडिकल स्टोर संचालक ने वीडियो किया वायरल, मुकदमा दर्ज

Tue, 24 Aug 2021 07:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 24 Aug 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Medical store operator harassment student and video goes viral, case registered
युवती से दुष्कर्म
मऊआइमा इलाके के एक गांव में मेडिकल स्टोर संचालक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो वायरल कर दिया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव में मेडिकल स्टोर चलाने वाले एक युवक ने गांव की ही एक छात्रा को बहलाफुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके चलते छात्रा ने परिजनों को उसकी करतूत नहीं बताई। परिजनों में हड़कंप तब मच गया जब मेडिकल स्टोर संचालक ने दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद छात्रा ने घर वालों को पूरी बात बताई तो लोग सन्न रह गए। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की खोजबीन की जा रही है। घटना के बाद से ही आरोपी दुकान बंद कर फरार हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह घूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में वहशियों ने एक मंदबुद्धि किशोरी को भी नहीं बख्शा। बताया जाता है कि इलाके के एक युवक ने गांव की ही एक मंदबुद्धि किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। तबीयत खराब होने पर परिवार वालों को घटना की जानकारी हुुई। आरोपी के  खिलाफ थाने में शिकायत की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed