{"_id":"64a528f136b79d60980b6153","slug":"medical-college-doctor-was-beaten-by-driver-arm-bone-was-broken-police-registered-case-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक को ड्राइवर ने पीटा, हाथ की हड्डी टूटी, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक को ड्राइवर ने पीटा, हाथ की हड्डी टूटी, पुलिस ने दर्ज किया केस
Wed, 05 Jul 2023 01:55 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 05 Jul 2023 01:55 PM IST
सार
डॉ. वीके सिंह मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में बतौर चिकित्सक तैनात हैं। बुधवार को उन्होंने अपने घरेलू ड्राइवर दारागंज निवासी शुभम के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि शुभम ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
हाथ की हड्डी टूटी। सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सिविल लाइंस में मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डॉ. वीके सिंह पर हमला किया गया। आरोप है कि उनके ही घरेलू ड्राइवर ने उन्हें अपशब्द कहे और हमला कर हाथ तोड़ दिया। यही नहीं पत्नी समेत जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
डॉ. वीके सिंह एल्गिन रोड सिविल लाइंस में रहते हैं। वह मेडिकल कॉलेज में मनोरोग विभाग के अध्यक्ष हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पिछले दो महीने से शुभम निवासी दारागंज उनके घर पर ड्राइवर का काम कर रहा था। आरोप लगाया कि मंगलवार को काम में लापरवाही पर टोकने पर वह उनके व उनकी पत्नी के विरुद्ध अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। यही नहीं अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन
दाएं हाथ की कलाई को पूरी ताकत से मरोड़ दिया और फिर धमकाते हुए भाग निकला। घटना के बाद उनके हाथ में तेज दर्द व सूजन हुई। चिकित्सीय जांच में पता चला कि उनके दाएं हाथ की हड्डी टूट गई है। इस मामले में सिविल लाइंस इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ड्राइवर का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन