फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   maximum 4729 napplications for admission to graduate

स्नात्तक में प्रवेश के लिए सर्वाधित 4729 आवेदन

Fri, 15 May 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
maximum 4729 napplications for admission to graduate
इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। अब तक कुल 27561 अभ्यर्थियें ने ऑनलाइन रजिस्टे्रशन कराया है और इनमें से 7901 ने ऑनलाइन शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन

इनमें सर्वाधिक 11955 रजिस्ट्रेशन स्नातक में प्रवेश के लिए हुए हैं और 4729 अभ्यर्थियों ने आवेदन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। इसके अलावा इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशन स्टडीज के यूजी एवं पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 4798 रजिस्ट्रेशन एवं 139 आवेदन, बीएलएलबी के लिए 1705 रजिस्ट्रेशन एवं 738 आवेदन, एलएलबी के लिए 2216 रजिस्ट्रेशन एवं 855 आवेदन, परास्नातक के लिए 5791 रजिस्ट्रेशन एवं 950 आवेदन, बीएड के लिए 404 रजिस्टे्रशन एवं 156 आवेदन, एमएड के लिए 116 रजिस्ट्रेशन एवं 35 आवेदन, एमबीए/एमबीएआरडी के लिए 177 रजिस्ट्रेशन एवं 77 आवेदन और एलएलएम के लिए 399 रजिस्ट्रेशन एवं 222 आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन

लॉक डाउन में फंसे शोध प्रबंध
इलाहबाद विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के शोधार्थी अंकित पाठक ने कुलपति एवं रजिस्ट्रार से मांग की है कि शोध प्रबंध को परीक्षकों के पास ईमेल के जरिये भेजा जाए और जांच कराई जाए। शोधार्थी ने 28 फरवरी को अपना शोध प्रबंध जमा किया था। शोध सेक्शन से अंकित को पता चला कि 20 मार्च को दोनों बाह्य परीक्षकों की सहमति आ गई थी लेकिन विश्वविद्यालय न खुलने के कारण शोध प्रबंध की हार्ड कॉपी परीक्षकों को नहीं भेजी जा सकी। अंकित का कहना है कि बहुत से शोधाथर्ी होंगे, जिनके परीक्षकों की सहमति आ जाने के बाद भी उनका शोध प्रंध लॉक डाउन के कारण नहीं भेजा जा सका। लॉक डाउन की अनिश्चितता के कारण शोध प्रबंध अटक सकता है और इससे शोधकर्ताओं के अकादमिक कॅरयर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed