फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mauni Amavasya snan on Thursday devotees take bath on eight thousand feet long ghats at Sangam

संगम पर आठ हजार फुट लंबे घाटों पर गुरुवार को लगेगी मौन डुबकी, जुटने लगी श्रद्धालुओं की भीड़

Wed, 10 Feb 2021 03:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 10 Feb 2021 03:14 PM IST
विज्ञापन
Mauni Amavasya snan on Thursday devotees take bath on eight thousand feet long ghats at Sangam
संगम पर जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : amar ujala

माघ मेले के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर गुरुवार को पुण्य की मौन डुबकी लगाने के लिए एक दिन पहले ही भीड़ पहुंचने लगी है। बुधवार दोपहर से ही मेला क्षेत्र की सड़कों पर संतों-भक्तों की खचाखच भीड़ उमड़ने लगी। मौनी अमावस्या पर भीड़ के अनुमान को देखते हुए गंगा के दोनों तटों पर आठ हजार फुट लंबे घाट बनाए गए हैं। सेक्टर वाइज बनाए गए आठ घाटों पर मौन डुबकी लगाई जाएगी।

विज्ञापन


मौनी अमावस्या पर इस बार पहले से ही भीड़ के आने का सिलसिला आरंभ हो गया है। कोविड-19 प्रोटोकॉल को देखते हुए माघ मेला के तीसरे और सबसे बड़े स्नान पर्व पर मौन डुबकी के लिए इस बार 8000 फुट लंबे घाट बनाए गए हैं, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। इसके लिए गंगा के दोनों तटों पर बने स्नान घाटों पर सर्कुलेटिंग एरिया भी बढ़ा दिया गया है। इसमें संगम नोज पर स्नानार्थियों की सुविधा के लिए लगभग 650 फुट और काली मार्ग, त्रिवेणी मार्ग के अलावा खाक चौक में बने घाटों पर औसतन 300 फुट चौड़ी सर्कुलेटिंग एरिया की बना दी गई है।
विज्ञापन


देश के कोने-कोने से मौनी अमावस्या पर आने वाले श्रद्धालुओं के अनुमान को देखते हुए हर घाट पर पर्याप्त संख्या में चेजिंग रूम बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कपड़े बदलने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा, मेला क्षेत्र को पॉलीथिन फ्री जोन बनाने की हिदायत
जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने मौनी अमावस्या स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मेला क्षेत्र को पॉलिथीन फ्री बनाने के लिए अफसरों को हिदायत दी। इस स्नान पर्व पर साफ-सफाई के लिए 175 सफाई कर्मियों की टीम लगाई गई है। अतिक्रमण हटाने के साथ ही अवैध दुकानें न लगने देने का भी निर्देश दिया गया। साथ ही मेला क्षेत्र में फागिंग कराने के लिए भी कहा गया। इस समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त रवि रंजन, एडीएम सिटी, अशोक कनौजिया, पुलिस अधीक्षक माघ मेला डॉ राजीव नारायण मिश्रा, पुलिस अधीक्षक क्राइम आशुतोष मिश्रा, पुलिस अधीक्षक प्रोटोकॉल कुलदीप सिंह, सीएमओ डॉ प्रभाकर राय, प्रभारी मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी उपस्थित थे।


नालों का पानी गंगा में गिराया गया तो खैर नहीं
माघ मेले में मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर संतों, भक्तों और कल्पवासियों को स्वच्छ गंगा की धारा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए गंगा में एक बूंद भी नालों का गंदा पानी न गिरने देने की हिदायत दी गई है। गंगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि बिना शोधित किए नालों का पानी गंगा-यमुना में हरगिज न बहाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed