फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mauni Amavasya Shankaracharya Avimukteshwaranand gave celibacy initiation to Batuks

मौनी अमावस्या : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बटुकों को दी ब्रह्मचर्य दीक्षा, दिया गया नया नाम

Sat, 21 Jan 2023 11:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Jan 2023 11:34 PM IST
सार

मौनी अमावस्या पर शनिवार को त्रिवेणी मार्ग स्थित शंकराचार्य शिविर में नैष्ठिक ब्रह्मचर्य दीक्षा अनुष्ठान किया गया। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने चार बटुकों को ब्रह्मचर्य की दीक्षा दी।

विज्ञापन
Mauni Amavasya Shankaracharya Avimukteshwaranand gave celibacy initiation to Batuks
Magh Mela 2023 : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने संगम में लगाई डुबकी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मौनी अमावस्या पर शनिवार को त्रिवेणी मार्ग स्थित शंकराचार्य शिविर में नैष्ठिक ब्रह्मचर्य दीक्षा अनुष्ठान किया गया। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने चार बटुकों को ब्रह्मचर्य की दीक्षा दी। सबसे पहले प्रायश्चित रूपक, फिर क्षौर कर्म कराया गया।

विज्ञापन

दीक्षा के क्रम में वर्तमान नाम बदलकर नए नाम रखे गए। इसके तहत गोरखपुर के दुर्गेश तिवारी का नाम परमानंद ब्रह्मचारी, बगासपुर मध्य प्रदेश के घनश्याम गौतम का नाम मुक्तानंद ब्रह्मचारी, महेश चंद्र का नाम अभयानंद ब्रह्मचारी और राम कुमार का नाम बदलकर रामभवानंद ब्रह्मचारी रखा गया।

विज्ञापन

पर्व पर संगम में डुबकी लगाने के बाद शंकराचार्य छत्तीसगढ़ के विलासपुर के लिए रवाना हो गए। इससे पहले उन्होंने माघ पर्व संदेश जारी किया। इसके माध्यम से शंकराचार्य ने प्रयागराज के महात्म्य का बखान करते हुए पूज्य पुरुषों के अपमानजनक दृ़श्यों को देखने पर लगने वाले पाप से बचने की सीख दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed