फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kumbh Mela 2019: मौनी अमावस्या पर आने को था मेला, जाने को लगा रेला, तस्वीरें बयां कर रही कहानी

Tue, 05 Feb 2019 10:55 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Tue, 05 Feb 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
Ardh Kumbh mela Mauni Amavasya Maha snan unexpected devotees crowd, photos telling Story
Crowd After Mauni Snan

Kumbh Mela(कुंभ मेला) में गंगा मइया की जय, हर-हर महादेव, जयश्री राम के जयघोष लगाकर आने वाले श्रद्धालुओं का रुख जब घर की ओर हुआ तो शहर की प्रमुख सड़कों पर सिर पर गठरी, कंधे पर झोला टांगे लोगों का रेला लगा रहा। मेला से निकास के रास्ते पर दिन भर लोग चलते रहे, आगे बढ़ते रहे। सिविल लाइंस पहुंचे यात्री घंटों भटके, कभी जाम में फंसे तो कभी स्टेशन में बनाए गए बैठाए गए। 



(सभी तस्वीरें:- अनीमेश मित्तल)

Ardh Kumbh mela Mauni Amavasya Maha snan unexpected devotees crowd, photos telling Story
Crowd After Mauni Snan

पैदल तय किया लंबा सफर, सुस्ताने को तरसे
कुंभ मेला क्षेत्र से निकले यात्री कई किलोमीटर पैदल चलकर शहर में भटके। जो परेड के रास्ते आगे बढ़े वह त्रिवेणी रोड से कीडगंज, बाई का बाग, कोठापार्चा के रास्ते आगे बढ़े। वहीं एडीसी से दाहिने घूमने और जीटी जवाहर छोर से मेला क्षेत्र से बाहर निकले लोग बैरहना के रास्ते सिविल लाइंंस तक पहुंचें। लंबा सफर तय करने वाले सुस्सताने को तरस गए। 

Ardh Kumbh mela Mauni Amavasya Maha snan unexpected devotees crowd, photos telling Story
Crowd After Mauni Snan

तमाशबीन बनी रही पुलिस, जाम से हुई परेशानी 
सिविल लाइंस में एमजी मार्ग पर मंगलवार को भी सीएवी कॉलेज के पास से टेलीफोन एक्सचेंज तक पैदल चलना मुश्किल हुआ। पूरे समय सिविल लाइंस पुलिस तमाशबीन बनी रही। प्रयाग संगीत समिति, फायर ब्रिगेड क्रॉसिंग तक खड़ी शटल बसों के कारण वन वे ट्रैफिक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ardh Kumbh mela Mauni Amavasya Maha snan unexpected devotees crowd, photos telling Story
Crowd After Mauni Snan

उधर बस अड्डे के सामने की सड़क और परिसर गंतव्य तक जाने के लिए साधन खोज रहे यात्रियों से ठसाठस रहा। एनांउसमेंट के बाद बस लगती और देखते ही देखते भर जाती। इस दौरान धक्कामुक्की की नौबत बनी रही। 

विज्ञापन
Ardh Kumbh mela Mauni Amavasya Maha snan unexpected devotees crowd, photos telling Story
Crowd After Mauni Snan

बाबू परेशान है, हमें दिला दो भइया
गोरखपुर से संगम स्नान करने आए सज्जन पत्नी और बच्चों के साथ कुंभनगरी आए। मंगलवार को घर वापसी के लिए सुबह नौ बजे पहुंच गए, लेकिन भीड़ के कारण उन्हें बस नहीं मिली। वह बोले, बाबू (बेटा) परेशान है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed