फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ 2019: संगम में स्नान के बाद बेहोश हुआ किशोर, एनडीआरएफ ने ऐसे दिया जीवनदान, तस्वीरें

Tue, 05 Feb 2019 09:09 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Tue, 05 Feb 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela 2019: After the fate of a teenager, NDRF has given such protection, photos
NDRF Kumbh

कुम्भ मेला में मौनी अमावस्या के दिन संगम नोज पर एक 14 वर्षीय किशोर स्नान के बाद बेहोश हो गया और काफी समय तक होश में नहीं आया। घटना मंगलवार को सुबह करीब 8.30 बजे की है। बेहोश हुए 14 वर्षीय बालक की पहचान पवन परिहार पुत्र पहलवान परिहार निवासी चौकी नहारौनी जिला झांसी के रूप में हुई। घटना की सूचना मेला कंट्रोल रूम प्रयागराज से संगम नोज पर तैनात एनडीआरएफ की मेडिकल टीम को दी गयी। सूचना पाकर एनडीआरएफ की मेडिकल टीम के कुशल पैरामेडिक्स घटनास्थल पर पहुंचे और बेहोश हुए बालक की जांच की। जांच के वक्त किशोर की नब्ज, दिल की धड़कन और रक्तसंचार काफी कम थी। ऐसे में एनडीआरएफ की मेडिकल टीम ने तुरंत सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रेससीटेशन) देकर होश में लाया।

Kumbh Mela 2019: After the fate of a teenager, NDRF has given such protection, photos
NDRF Kumbh

सीपीआर की प्रक्रिया में बेहोश हुए ऐसे व्यक्ति जिसकी नब्ज और दिल की धड़कन न चल रही हो उसके सीने पर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा दोनों हाथों से तेजी से लगातार दबाब डाला जाता है जिससे कि उसके ह्रदय को कृत्रिम धड़कन के माध्यम से फिर से चलाने की कोशिश की जाती है, जिसमें ह्रदय पुनः अपने चलने से धड़कने लगता है और व्यक्ति में रक्तसंचार होने लगता है और वह जीवित हो जाता है।

Kumbh Mela 2019: After the fate of a teenager, NDRF has given such protection, photos
NDRF Kumbh

बिना समय गंवाए एनडीआरएफ की मेडिकल टीम ने उक्त प्रक्रिया के तहत लगातार 40 मिनट तक किशोर को सीपीआर दिया जिससे उसके शरीर में रक्त का संचार होने लगा और उसकी नब्ज भी महसूस होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumbh Mela 2019: After the fate of a teenager, NDRF has given such protection, photos
NDRF Kumbh

किशोर के माता पिता ने बताया कि, 'मैंने तो अपने पुत्र को मृत ही समझ लिया था लेकिन एनडीआरएफ की मेडिकल टीम ने जीवनदायी सीपीआर से मेरे बेटे की जान बचाई। इसके बाद पीड़ित पवन को सेक्टर अस्पताल में भेजा गया जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ्य है।मैं एनडीआरएफ की मेडिकल टीम का जीवन भर आभारी रहूंगा।'

विज्ञापन
Kumbh Mela 2019: After the fate of a teenager, NDRF has given such protection, photos
NDRF Kumbh

मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं और पीड़ित किशोर के परिजनों ने एनडीआरएफ की टीम का धन्यवाद किया और मानव सेवा के लिए उनके जज्बे को सलाम किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed