फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   master plan will make for six stations with allahabad

इलाहाबाद संग छह स्टेशनों का बनेगा मास्टर प्लान

Wed, 30 Jan 2013 01:53 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Wed, 30 Jan 2013 01:53 PM IST
विज्ञापन
master plan will make for six stations with allahabad

अब अकेले इलाहाबाद जंक्शन का मास्टर प्लान नहीं बनेगा। उत्तर मध्य रेलवे के ए-1 श्रेणी में शामिल कानपुर, आगरा, मथुरा, झांसी और ग्वालियर स्टेशनों के भी मास्टर प्लान तैयार किए जाएंगे। भविष्य में इन स्टेशनों पर होने वाले विकास कार्य इसी के मुताबिक किए जाएंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा बड़े स्टेशनों के साथ ही छोटे स्टेशनों के ड्राइंग को ‘डिजीटाइस’ किया जाएगा। साथ ही महाकुंभ मेला खत्म होते ही इलाहाबाद जंक्शन पर 11 नंबर प्लेटफॉर्म का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। एनसीआर मुख्यालय में दो दिनी कार्य समीक्षा बैठक मंगलवार को शुरू हुई।
विज्ञापन


कार्यों को बेहतर तरीके से अंजाम देने और दूसरे विभागों से होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए इसमें जोन में कार्य करने वाली रेलवे की सभी एजेंसियों के मुखिया बुलाए गए। अध्यक्षता कर रहे महाप्रबंधक आलोक जौहरी ने जोन के ए-1 श्रेणी के सभी स्टेशनों के मास्टर प्लान बनाने, ड्रेनेज प्रणाली को सुधारने, रेल परिचालन से जुड़ी अड़चनों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदर्श स्टेशनों से जुड़े कार्यों को तेजी से पूरा करने, इंजीनियरिंग साइट प्लान की हैंडड्राइंग को डिजीटाइस करने को कहा है। इससे स्टेशनों के नए प्लान, मौजूदा प्लान में संशोधन में समय कम लगेगा और कार्य पूरा करने में आसानी रहेगी। बैठक में टूंडला फ्लाईओवर, अलीगढ़ स्टेशन यार्ड की रिमॉडलिंग, नई लाइनों, दोहरीकरण, आमान परिवर्तन परियोजनाओं की गति बढ़ाने को कहा है। इस दौरान महाप्रबंधक ने जोन की वार्षिक रिपोर्ट का भी विमोचन किया। बैठक में सभी विभागों केअफसर, इलाहाबाद, झांसी और आगरा के डीआरएम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed