{"_id":"6276b29c4b79b46f5e54595b","slug":"mass-murder-case-in-prayagraj-forensic-science-laboratory-report-confirms-rape-of-women-police-increased-sections","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक हत्याकांड : खेवराजपुर में मर्डर के बाद महिलाओं से किया गया था सामूहिक दुष्कर्म, फॉरेंसिक जांच में पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक हत्याकांड : खेवराजपुर में मर्डर के बाद महिलाओं से किया गया था सामूहिक दुष्कर्म, फॉरेंसिक जांच में पुष्टि
Sun, 08 May 2022 06:25 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 08 May 2022 06:25 AM IST
सार
खेवराजपुर गांव में 22 अप्रैल की रात एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ में नवल खरवार, रोहित खरवार, पीपी कुमार खरवार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Prayagraj News : थरवई में सामूहिक हत्याकांड के आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थरवई के खेवराजपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, डकैती, साक्ष्य मिटाने, साजिश समेत अन्य धाराएं बढ़ा दी हैं। घटना के बाद पुलिस की ओर से जांच के लिए एफएसएल में भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आ गई है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। साथ ही साइकोकिलर गैंग के सदस्यों के ब्लड सैंपल लेकर डीएनए मिलान किया जाएगा। ताकि आरोपियों के खिलाफ पुलिस न्यायालय में पुख्ता सुबूत पेश कर सके।
विज्ञापन
खेवराजपुर गांव में 22 अप्रैल की रात एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ में नवल खरवार, रोहित खरवार, पीपी कुमार खरवार गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद मोनू गौतम, भीम कुमार गौतम और उसकी पत्नी संगीता के साथ कैमूर व आकाश खरवार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
इस मामले में गोली लगने से जख्मी रोहित खरवार और पीपी कुमार खरवार का अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई थी। इसकी पुष्टि के लिए सैंपल को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा गया था। विधि विज्ञान प्रयोगशाला में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर मुकदमे में धारा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन