{"_id":"696beaadd6fb70776e03751f","slug":"mason-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-naini-news-c-407-1-nan1008-10198-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सड़क दुर्घटना में घायल राजमिस्त्री की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सड़क दुर्घटना में घायल राजमिस्त्री की इलाज के दौरान मौत
Sun, 18 Jan 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
उतरांव थाना क्षेत्र के सलेमपुर हाईवे पर शुक्रवार को फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर उतरांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
उतरांव थाना क्षेत्र के नंदापट्टी गांव निवासी बर्फी लाल (55) शुक्रवार सुबह लगभग 11:30 बजे घर से साइकिल से राजमिस्त्री का काम करने के लिए दरियापट्टी गांव जा रहे थे। जैसे ही वह बलीपुर के आगे सलेमपुर हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे, तभी अचानक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें सिर में गंभीर चोट आने से वह घायल हो गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक की पत्नी का पहले ही देहांत पहले हो चुका है। उसके दो बेटी और दो बेटा हैं। मृतक के बेटे नीरज कुमार की तहरीर पर उतरांव पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। थाना अध्यक्ष उतरांव प्रीतम कुमार तिवारी ने बताया की रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।