{"_id":"60e1f7748ebc3ebf5205ef47","slug":"masked-miscreants-entered-the-house-took-the-family-hostage-and-looted-lakhs-allahabad-news-ald310067021","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर की लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर की लाखों की लूट
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के आलापुर बाजार में शनिवार रात घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने परिवार के लोगों को बंधक बनाने के बाद जमकर लूटपाट की। नकदी समेत लाखों के सामान और आभूषण लूट ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के आलापुर बाजार निवासी विनोद कुमार शुक्ला जिला सहकारी बैंक परियावां में कर्मचारी है।
शनिवार की रात कुछ बदमाश पीछे से उनके छत पर चढ़ गए। इसके बाद नीचे पहुंचे। चार की संख्या में आए बदमाशों ने विनोद के साथ उनकी पत्नी मनोरमा देवी और दो किराएदारों को बंधक बना लिया। इसके बाद तमंचे की नोंक पर घर में लूटपाट की। तीस हजार नकदी के साथ मनोरमा के जेवरात उठा ले गए।
बदमाशों के जाने के बाद विनोद ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। नवाबगंज पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। रविवार की सुबह पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।