फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mary kom said: Passion and patience are the biggest keys to success, Yogi created an environment for the playe

मैरी कॉम ने कहा : पैशन और पेशेंस सफलता की सबसे बड़ी कुंजी, योगी ने खिलाड़ियों के लिए तैयार किया माहौल

Wed, 12 Feb 2025 07:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Feb 2025 07:44 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों का पूरा सहयोग किया है। अब मेडल लाने की जिम्मेदारी युवा खिलाड़ियों की है। ये बातें बॉक्सर मैरी कॉम ने क्रीड़ा भारती और टीवाईसी की ओर से आयोजित ‘खेल महाकुंभ’ के 7वें दिन बुधवार को संवाद सत्र में कहीं।

विज्ञापन
Mary kom said: Passion and patience are the biggest keys to success, Yogi created an environment for the playe
मैरी कॉम, ओलंपियन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों का पूरा सहयोग किया है। अब मेडल लाने की जिम्मेदारी युवा खिलाड़ियों की है। ये बातें बॉक्सर मैरी कॉम ने क्रीड़ा भारती और टीवाईसी की ओर से आयोजित ‘खेल महाकुंभ’ के 7वें दिन बुधवार को संवाद सत्र में कहीं। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि पैशन और पेशेंस सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

विज्ञापन

मैरी कॉम ने अपने संघर्ष के दिनों की बातें भी साझा कीं। उन्होंने बताया कि मैं बचपन में हर खेल खेलती थी, तब मुझे बॉक्सिंग के बारे में पता ही नहीं था। अभाव में बचपन बीता, सिर्फ चावल खाकर रहना पड़ता था। लेकिन, खेल के प्रति जुनून जारी रहा। बॉक्सिंग का अभ्यास शुरू किया तो ठान लिया कि टॉप तक जाना है। युवा खिलाड़ियों से भी कहना चाहती हूं कि जो भी करो, मन लगाकर काम करो, अनुशासन में रहो और जुनून जिंदा रखो, जीत तुम्हारी होगी।

विज्ञापन

क्रिकेट की तरह बाकी खेलों को भी लोकप्रियता मिलनी चाहिए। 30 से ज्यादा देशों के साथ खेल कर वर्ल्ड चैंपियन रही। इसके बावजूद महिला बॉक्सिंग को बड़ी पहचान न मिलने का मलाल रहेगा। शादी के बाद बेहतर करने की सोच और मेडल की भूख की वजह से वापस और मजबूती के साथ बॉक्सिंग में आई।

विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि पतंजलि के संपर्क बजरंगदेव ने कहा कि पतंजलि की कोशिश है कि देश के लिए खेलने वाला हर खिलाड़ी हमेशा स्वस्थ्य रहे। इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। ओडिशा के बीजेपी सुकांत कुमार पाणिग्रही ने क्रीड़ा भारती की सराहना की। कहा कि समाज में असर दिखने लगा है। 2036 में होने वाले ओलंपिक में खिलाड़ी बड़े कैनवास पर दिखाई देंगे

तीरंदाजी में चार खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड

70 मीटर रेंज की तीरंदाजी प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने अचूक निशाने का प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अपने नाम किए। सीनियर बॉयज में मथुरा के ईशु सिंह, सीनियर गर्ल्स में शामली की राखी, जूनियर बॉयज में कानपुर के हरी शुक्ला, जूनियर गर्ल्स में गाजीपुर की खुशी श्रीवास्तव ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया। निर्णायक की भूमिका में विशाल, राजाबाबू और इंटरनेशनल कोच विश्वास शामिल रहे। इस मौके पर क्रीड़ा भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष अंगद सिंह, क्षेत्रीय संयोजक रजत दीक्षित, काशी प्रांत अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, काशी प्रांत उपाध्यक्ष दिनेश जायसवाल रहे।

13 को खेल मंत्री करेंगे ‘खेल महाकुंभ’ का समापन

आठ दिवसीय ‘खेल महाकुंभ’ का बृहस्पतिवार को यूपी के खेल मंत्री गिरीश यादव समापन करेंगे। इस दौरान विजेता टीमों को 51 हजार और उपविजेता टीम को 25 हजार की धनराशि देकर सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed