फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Married woman murdered, case filed against five including her husband

Prayagraj News: विवाहिता की हत्या, पति समेत पांच पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Married woman murdered, case filed against five including her husband
उतरांव थाना क्षेत्र के दमगड़ा गांव में सोमवार रात युवक ने पत्नी सलमा बानो (30) की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी आरोपी मौके से फरार हो गया। उतरांव थाना पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक विवाहिता के गले में चोट के निशान थे।
विज्ञापन

मूलरूप से प्रतापगढ़ के रानीगंज गांव बादशाह सिलोदी निवासी वाजिद अली की बेटी सलमा बानो का विवाह 2015 में उतरांव के दमगड़ा गांव निवासी अनवर उर्फ गोली (35) के साथ हुआ था। पिछले करीब एक महीने पहले अनवर सऊदी अरब से वापस घर आया था। रात को खाना खाने के बाद वह अपने बच्चों व पत्नी के साथ कमरे में सोने चला गया। रात करीब एक बजे उसने पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पत्नी की मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो गले में गंभीर चोट देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना उतरांव पुलिस को दी। मौके पर एसीपी हंडिया सुनील कुमार सिंह, थानाध्यक्ष उतरांव पंकज कुमार त्रिपाठी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां शाजिया बेगम ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मृतका की सास, ननद समेत तीन को हिरासत में लिया है। जबकि फरार पति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चों को मामा-मामी को किया सुपुर्द
जांच में पता चला कि मृतका सलमा के तीन बच्चे हैं। इनमें छह वर्षीय फातिमा, पांच वर्षीय फिजा उर्फ उनैजा और पांच वर्षीय बेटा अब्दुल है। घटना के बाद सभी बच्चों को पड़ोसियों के पास छोड़ दिया गया था। जांच करने के बाद बच्चों को बरामद कर मृतका सलमा के मामा-मामी को सौंप दिया गया है। एसीपी हंडिया सुनील कुमार सिंह ने बताया कि महिला के गले में चोट का निशान हैं।


आरोपी के गिरफ्तारी के बाद होगा होगा खुलासा

एसीपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह दबिश दी जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हत्या करने के कारणों का खुलासा हो जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के वजह की पुष्टि हो जाएगी। मामले में हर पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed